पंजाब (Punjab) के गुरदासपुर( Gurdaspur ) में थाना तिब्बड़ अधीन पड़ते गांव भुंभली में पंजाब पुलिस (Punjab Police) एक एएसआई ने अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी भूपिंदर सिंह( ASI Bhupinder Singh )अमृतसर में डीआईजी आफिस में तैनात है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे भूपिंदर सिंह ने अपनी पत्नी बलजीत कौर और 18 साल के बेटे बलप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी का एक बेटा विदेश में पढ़ रहा है। घटना की सूचना गुरदासपुर( Gurdaspur )पुलिस को गांव के सरपंच परमजीत सिंह की ओर से फोन पर दी गई।
जानकारी मिलते ही गुरदासपुर( Gurdaspur )पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरीश दयामा खुद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने अपनी सर्विस कंबाइन से गोली चलाई है। आरोपी ने पत्नी और बेटे के अलावा अपने पालतू कुत्ते को भी मार दिया। पुलिस फिलहाल वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
गांव के सरपंच परमजीत सिंह ने बताया कि यह बेहद दुखद घटना है। पत्नी और बेटे के शव शव बेड पर पड़े हुए थे। इसके अलावा भूपिंदर ने अपने पालतू कुत्ते को भी मार दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना को पड़ोसी लड़की ने देखा और वह चिल्लाने लगी। जिसके बाद ASI भूपिंदर उसका अपहरण कर अपने साथ ले गया। पुलिस आरोपी ASI और लड़की की तलाश कर रही है।
#punjab: #gurdaspur के गांव भूंबली में हैरान करने वाली घटना। ASI ने अपनी पत्नी,बेटे और पालतू कुत्ते को गोलियां मार कर कत्ल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद फरार है। पड़ोस की जिस लड़की ने वारदात को अंजाम करते देखा था उसे अगवाह कर साथ ले गया एएसआई। #murder pic.twitter.com/p5rzhD5Rca
— Harpinder Singh (@HarpinderTohra) April 4, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?