झांसी ( Jhansi ) में कानपुर हाईवे पर रविवार दोपहर को भीषण हादसा हो गया। इसमें मां, उनकी दो बेटी समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हैं। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। एक परिवार के 6 लोग मध्य प्रदेश के दतिया (Datia ) में मां पीतांबरा के दर्शन करके कानपुर (Kanpur ) लौट रहे थे। रास्ते में करगुआं गांव के पास उनकी कार का टायर फट गया।
इसके बाद कार डिवाइडर पर चढ़कर हाईवे की दूसरी लाइन में जाकर ट्रक से भिड़ गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार कानपुर से झांसी के लिए रवाना हो गया है। झांसी ( Jhansi ) के पुलिस अफसर भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल से उनका हालचाल जाना।
उन्नाव ( Unnao ) के जवाहर नगर निवासी महेश चंद तिवारी (55) पुत्र अनंतराम तिवारी ने बताया कि परिवार के लोग कई दिनों से मां पीतांबरा माई के दर्शन की योजना बना रहे थे। शनिवार को पत्नी नीलम तिवारी, सास कुसुम लता, साढ़ू कानपुर के मानस विहार निवासी राकेश मिश्रा, उनकी पत्नी किरण मिश्रा, राकेश के सहयोगी सुरेश कुमार तिवारी के साथ दतिया गए थे। दर्शन करके आज सभी कानपुर लौट रहे थे।
हादसे में कुसुम लता और सुरेश कुमार तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। कुसुम लता का सिर धड़ से अलग हो गया। बाकी 4 घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां पर नीलम और किरण की भी मौत हो गई। फिलहाल, महेश चंद तिवारी और राकेश मिश्रा का इलाज चल रहा है। राकेश मिश्रा की हालत बेहद नाजुक है। उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है।
झांसी ( Jhansi ) एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि झांसी के बाद कार कानपुर जा रही थी। करगुआं गांव के पास कार का पहिया फट गया। इसके बाद कार डिवाइडर पार करके हाईवे की दूसरी लाइन पर चली गई। सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। कार के अंदर ही लोग फंस गए। चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जेसीबी से कार तोड़कर घायलों को निकाला गया।
#Jhansi: सड़क हादसे में 4 की मौत ,दो की हालत गंभीर
झांसी के कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार से जा रही कार का अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई @jhansipolice @Uppolice pic.twitter.com/IOlpM0nEBu
— News1Indiatweet (@News1IndiaTweet) April 9, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?