उत्तर प्रदेश के मेरठ ( Meerut) में रविवार की रात दो पक्षों में गोली चल गई। यहां गोली लगने से एक महिला और युवक की मौत हो गई। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को कंट्रोल किया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
घटना मेरठ ( Meerut) जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। गांव में अधिकतर आबादी मुस्लिम समुदाय की है। यहां रविवार रात बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने मस्जिद में घुसकर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के दूध कारोबारी मैराज (35) को गोली लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।
इस पर दूसरे पक्ष ने भी गोली चलानी शुरू कर दी। एक गोली पहले पक्ष के इकबाल की पत्नी अफरोज (45) को लगी। वह भी नहीं लहूलुहान होकर गिर गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ताबाड़तोड़ गोलियां बरसने से लोगों में दहशत फैल गई। लोग दरवाजे बंद कर घरों में बंद हो गए।
ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले गांव के ही एक ही समाज के इकबाल व मेहराज पक्ष के बच्चों में आपस में कहासुनी हो गई थी। इसमें ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। लेकिन, रविवार को रोजा इफ्तार के बाद जब सब लोग गांव में ही मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए तो दोनों पक्ष भी वहां पहुंच गए।
इस दौरान उसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी होने लगी। बताया कि कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। इसमें एक तरफ से मेहराज (35) व दूसरी ओर से अफरोज (45) पत्नी इकबाल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को परिजन अलग-अलग अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मरने वाला मेहराज दूध का काम करता था। जबकि महिला अफरोज पत्नी इकबाल किराना दुकान चलाती थी। रविवार शाम जब मेहराज नमाज पढ़ने जा रहा था, तभी दोनों पक्षों का आमना-सामना हुआ और फायरिंग हुई। मेहराज पर गोलियां चलाई गई। मस्जिद की दीवार से सटाकर मेहराज को गोली मारी गई।
थाना खरखौदा क्षेत्रांतर्गत एक महिला व एक युवक की हत्या की घटना के सन्दर्भ में। #UPPolice pic.twitter.com/yfYRmBbyLY
— MEERUT POLICE (@meerutpolice) April 9, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?