राजस्थान ( Rajasthan )के बीकानेर ( Bikaner ) में हथियार रखने के डिपो पर तैनात भारतीय सेना (Indian Army ) के एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गाेली मार ली। साथी जवान उसे पीबीएम अस्पताल भी लेकर पहुंचे, लेकिन वो दम तोड़ चुका था। घटना कैंट एरिया की है। जानकारी मिलने पर बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
बीकानेर ( Bikaner ) में गोली मारकर आत्महत्या करने वाला जवान लक्ष्मण सिंह उत्तराखंड ( Uttarakhand) का रहना वाला था। वो बीछवाल थाना क्षेत्र में कैंट एरिया में हथियार रखने के डिपो (आयुध डिपो) पर तैनात था। शुरुआती जांच में सामने आया कि जवान तनाव में था। जवान लक्ष्मण सिंह ने सुबह 4:00 बजे अपनी ड्यूटी के दौरान ही खुद को गोली मार ली।
गोली चलने की आवाज सुनने के बाद साथी जवान दौड़कर उसके पास पहुंचे। तब तक वो अचेत हो चुका था। सेना ने बीछवाल पुलिस थाने को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त मोके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उसके पास से पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट अब तक नहीं मिला है। जवान बीकानेर में अकेला रहता था। सेना की ओर से परिजनों को सूचना दे दी गई है। जो बीकानेर के लिए रवाना हो गए हैं।मृतक जवान ने किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं लिखा है। बीकानेर ( Bikaner ) पुलिस ने इस बारे में सैन्य अधिकारियों से भी जानकारी ली है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?