दिल्ली ( Delhi ) में बदमाशों ने मटियाला में नजफगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र मटियाला( Surender Matiala) की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि सुरेंद्र पर यह हमला किसने किया और क्यों। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला ( Surender Matiala) उस दौरान अपने कार्यालय में बैठे थे। वारदात को बिंदापुर थाना क्षेत्र में की है। सुरेंद्र भाजपा किसान मोर्चा नजफगढ़ जिला के प्रभारी थे। 6 गोली मारी गई,इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
गोली लगने के बाद घटनास्थल पर सुरेंद्र के साथ मौजूद दोनों लोगों ने खुद को संभाला और स्वजन को जानकारी दी। मौके पर फौरन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सुरेंद्र को द्वारका स्थित आकाश अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला ( Surender Matiala) को गोली मार कर हत्या करने मामले पर द्वारका जिला के डीसीपी एम हर्षवर्षधन ने बताया कि अभी मौके पर मामले की छानबीन में पता चला की सुरेंद्र मटियाला को कई गोली मारी गई है। उनको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। उस समय गोली मारी गई जब वे ऑफिस में थे। जांच में और जो भी जानकारी सामने आएगी तुरंत उसे अपडेट किया जाएगा। पुलिस की कई टीम लगा दी गई है।प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ व आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जाँच को आगे बढ़ा रही है।
Delhi: BJP’s Kisan Morcha Leader Shot Dead Inside Office by Bike-Borne Assailants in Dwarka, Probe Underway#Delhi #KisanMorchaLeader #BJPLeader #Dwarka #shotdead #Assailants https://t.co/hZ4Z4SC74s
— LatestLY (@latestly) April 14, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?