प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) गुवाहाटी के सरूसजाई स्टेडियम में मेगा बिहू(Rongali Bihu) कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी थे।असम ने शुक्रवार को असम के प्रसिद्ध बिहू फेस्टिवल पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) को सबसे बड़ा बिहू डांस आयोजित करने और इतनी बड़ी संख्या में ढोल ड्रम बजाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम से प्रमाण पत्र मिले हैं। इस दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।
बता दें कि 13 अप्रैल को गुवाहाटी के सुरसजाई स्टेडियम में 11304 कलाकारों ने डांस किया था। इस दौरान 2548 कलाकार ढोल बजा रहे थे।अवसर पर लोकनृत्य बिहू ( Bihu) और पारंपरिक संगीत ने गिनीज वुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा लिया है
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का यह दृश्य टीवी पर देखने वाला हो या यहां कार्यक्रम में मौजूद हो, जीवन में कभी भूल नहीं सकता है। यह अद्भुत है, अभूतपूर्व है, ये असम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि बिहू ( Bihu) पर्व सिर्फ संस्कृति का उत्सव मात्र नहीं है। यह पर्व सबको जोड़ने और साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। रंगाली बिहू और बोहाग बिहू की यही साक्षात भावना है। असम वासियों के लिए दिल और आत्मा का त्योहार है रंगाली बिहू। यह हर प्रकार की खाई को पाटता है, हर भेद को मिटाता है। वे गुवाहाटी में सरुसजाई मैदान में असमिया बिहू नृत्य के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मौके पर बोल रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यह मानव और प्रकृति के बीच तालमेल का उत्तम प्रतीक है। इसलिए बिहू ( Bihu) को शाब्दिक अर्थ से कोई नहीं समझ सकता। इसे समझने के लिए भानवाओं और एहसासों की आवश्यकता होती है। यही भाव बहनों-बेटियों के बालों में सजे कोपौ फूल से होता है, मेखेला चादस से होता है। यही एहसास विशेष व्यंजन से होता है। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत की विशेषता ही यही है कि हमारी संस्कृति, हमारी परंपराएं, हजारों वर्षों से हर भारतवासी को जोड़ती आई है।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?