महाराष्ट्र( Maharashtra ) के रायगढ़ ( Raigad ) में शनिवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक बस खाई 90 मीटर गहरी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह 4 बजे मुंबई से 70 किमी दूर रायगढ़ ( Raigad ) के खपोली में उस समय हुआ जब ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूट गया। बस में 41 लोग सवार थे।
पुलिस के मुताबिक, निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी। मुंबई-पुणे हाईवे पर ही शिंगरोबा मंदिर के पास ही यह नियंत्रण खोकर सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी। बस में 40 के करीब यात्री सवार थे। राहत-बचाव कर्मियों ने सभी घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाना जारी रखा है। सभी मृतक और घायलों की उम्र 18 से 25 साल के बीच है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि 40 से 45 यात्रियों से भरी बस पुणे से मुंबई आ रही थी।“बस मुंबई के गोरेगांव से ‘बाजी प्रभु वादाक समूह’ के सदस्यों को ले जा रही थी। वे पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ क्षेत्र में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गोरेगांव लौट रहे थे। बस शनिवार को रात करीब 1 बजे कार्यक्रम स्थल से निकली थी।”वापस लौटते समय पुणे ओल्ड हाईवे के पास बस अनियंत्रित हो गयी गहरी खाई में गिर गयी।
#UPDATE | Maharashtra: 12 people died & more than 25 injured after a bus fell into a ditch in Raigad’s Khopoli area. Rescue operations underway: Raigad SP
— ANI (@ANI) April 15, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?