केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) नवी मुंबी के खारघर में पहुंचे हैं। यहां उन्होंने वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दत्तात्रेय नारायण को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार( Maharashtra Bhushan Award ) प्रदान किया। पदम पुरस्कार से सम्मानित डॉ. नारायण को अप्पा साहेब धर्माधिकारी के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र सरकार ने डॉ. अप्पा साहेब धर्माधिकारी को वर्ष 2022 का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान करने का फैसला किया था।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, संस्कृति मंत्री सुधीर मुंगंटीवार और डॉ. धर्माधिकारी के परिजन भी मौजूद रहे। इस दौरान लाखों लोगों के बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। पीने का पानी, शौचालय, पार्किंग और चिकित्सा जैसी सुविधाओं के विशेष प्रबंध नजर आए।
राज्य में 1995 में शिवसेना-भाजपा गठबंधन के सत्ता में आने के बाद महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार ( Maharashtra Bhushan Award ) की स्थापना की गई थी। शुरुआत में यह पुरस्कार साहित्य, खेल और विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को दिया जाता था, लेकिन बाद में इसे सामाजिक कार्य, पत्रकारिता, लोक प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी प्रदान किया जाने लगा। पुरस्कार समारोह के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोवा के लिए रवाना हो गए।
इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह का मुंबई एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद फडणवीस और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार उनकी कार में बैठकर सहयाद्री गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां पर उन्होंने दोनों नेताओं के साथ बैठक की। शाह का यह दो दिन का दौरा आगामी बीएमसी चुनावों की तैयारियों और रणनीति को लेकर हो रहा है।
एयरपोर्ट से सहयाद्री गेस्ट हाउस जाते वक्त विले पार्ले में अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से उनके घर पर मुलाकात की और उनकी मां को श्रद्धांजलि दी। कुछ दिन पहले ही तावड़े की मां का निधन हो गया था।
Revered social worker, Pride of Maharashtra Dr Appasaheb Dharmadhikari Ji is being bestowed the Maharashtra Bhushan Award for 2022. Live from the award-giving ceremony. https://t.co/rEklQG3scu
— Amit Shah (@AmitShah) April 16, 2023


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस