केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham ) में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। हेलीकॉप्टर के पंखे से टकराकर यूकाडा के वित्त महाप्रबंधक अमित सैनी की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब यूकाडा के महाप्रबंधक वित्त अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण के लिए गए थे। और हेलीकॉप्टर से उतर रहे थे। रुद्रप्रयाग एसपी ने हादसे की पुष्टि की है।
हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ (Kedarnath )में एमआई-26 हेलीपैड के निरीक्षण को पहुंचे यूकाडा के वित्त महाप्रबंधक अमित सैनी की हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा सहित अन्य जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं। केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए अमित सैनी हेलीकॉप्टर की चपेट में आ गए। क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर से दुर्घटना हुई है।
रविवार को यूकाडा के वित्त महाप्रबंधक अमित सैनी हेलीपैड निरीक्षण व हेलीकॉप्टर सेवा व्यवस्थाओं का जायजा लेने केदारनाथ (Kedarnath )पहुंचे हुए थे। दोपहर बाद लगभग पौने एक बजे वह वापस लौटने के लिए हेलीकॉप्टर की तरफ गए। लेकिन अचानक हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब वह हेलीकॉप्टर की तरफ जा रहे थे, उन्हें पीछे से कई लोगों ने आवाज भी दी कि वह उल्टी तरफ से जा रहे हैं। लेकिन उन्हें सुनाई नहीं दिया।
हादसे के दौरान केदारनाथ में मौजूद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि उन्हें जो जानकारी मिली है, उसके हिसाब से यूकाडा वित्त नियंत्रक हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए दूसरी तरफ से जा रहे थे, जिस कारण वह टेल रोटर की चपेट में आ गए।
हेलीकॉप्टर के पंखे से टकराकर यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की हुई मौत।
क्रिस्टल एविएशन से गए थे केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण करने।
25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं।@uttarakhandcops #Kedarnath #BreakingNews #BREAKING #केदारनाथ pic.twitter.com/pFTcXxABqy
— Digyanshu (TV100 NEWS) (@Digyanshu2) April 23, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?