राजस्थान ( Rajasthan ) के जयपुर ( Jaipur ) में रविवार शाम एक वकील ने बीच सड़क पर खुद को आग लगा ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना करधनी थाना इलाके में जयपुर-दिल्ली हाईवे( Jaipur-Delhi national highway ) की है।
जानकारी अनुसार,वकील देवेंद्र शर्मा (45) भगवा रक्षा दल से जुड़े थे।जयपुर ( Jaipur ) में घर से निकलकर शाम करीब 5 बजे बैनाड़ पुलिया के ऊपर एक्सप्रेस हाईवे पर अपनी ऑल्टो कार से पहुंचे। कार से उतरने के बाद बोतल में रखा पेट्रोल खुद पर छिड़ कर आग लगा ली। जब तक लोग गाड़ी रोक कर उन्हें बचाने पहुंचे, तब तक वह पूरी तरह जल चुके थे।
जयपुर ( Jaipur ) के एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश बिश्नोई घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। बिश्नोई ने बताया- एफएसएल जांच के बाद शव को एसएमएस हॉस्पिटल भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर देवेन्द्र के भाई मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया- जहां पर देवेन्द्र ने आत्मदाह किया, वहां से उनका घर साफ दिखाई देता है। वहां से करीब 500 मीटर की दूरी पर घर है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि देवेन्द्र ने यही लोकेशन आत्मदाह के लिए क्यों चुनी। देवेन्द्र के मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। उसी से पता चलेगा कि देवेंद्र के पास घटना से पहले किसके-किसके कॉल आए थे। उनका मूवमेंट क्या रहा था। बोतल में पेट्रोल कहां से लिया, इसकी भी पुलिस जानकारी कर रही है। आसपास के पंपों पर पूछताछ की जा रही है।
सुसाइड से 6 घंटे पहले देवेंद्र ने फेसबुक पर पोस्ट भी किया। इसमें लिखा- मुझे ऐसे लोगों की ज़रूरत है, जो भगवा रक्षा दल का प्रचार-प्रसार कर सकें। भगवा रक्षा दल को मजबूती प्रदान करने में आर्थिक सहायता भी कर सकते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?