उत्तराखंड ( Uttarakhand) के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर( Kashipur )में पूर्व पार्षद विपिन शर्मा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। खबर के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने एक आरोपी हिरासत में लिया है।
काशीपुर ( Kashipur )में पूर्व पार्षद संघ अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी कोतवाली पहुंचकर खुद पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद से पूर्व पार्षद संघ अध्यक्ष के परिवार में कोहराम मच गया और उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
उधम सिंह नगर के काशीपुर ( Kashipur )के मोहल्ला कानूनगोयान में पूर्व पार्षद संघ अध्यक्ष विपिन शर्मा उर्फ पप्पी रहते हैं। उनके घर से कुछ ही दूरी पर मोहल्ले के ही रहने वाले टेकचंद ने फावड़े से काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी टेकचंद कोतवाली पहुंच गया और पुलिस को जानकारी दी। आरोपी द्वारा वारदात की सूचना दिए जाने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस टेकचंद को साथ लेकर पुलिस मौके पर पहुंची।
एसपी काशीपुर ( Kashipur )अभय सिंह ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के द्वारा अभिरक्षा में टेकचंद से लगातार पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?