प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi )ने बुधवार को दक्षिण कर्नाटक ( Karnataka) के मुदबिदारी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पोलिंग बूथ में बटन दबाते ही जय बजरंगबली की बोलकर कांग्रेस को सजा देना। कर्नाटक में कांग्रेस के चुनावी मेनिफेस्टो में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कहे जाने पर मोदी ने यह सियासी निशाना लगाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने बुधवार को मूडबिद्री में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए 6 बार बजरंगबली के जयकारे लगवाए। पीएम ने भाषण से पहले तीन बार बजरंगबली का जयकारा लगाया, फिर संबोधन खत्म होने के बाद तीन बार जनता से बजरंगबली की जय-जयकार करवाई। उन्होंने कहा- जब पोलिंग बूथ में बटन दबाओ तो जय बजरंगबली बोल कर इन्हें (कांग्रेस को) सजा दे देना।
कांग्रेस आतंक के आकाओं को बचाती है, तुष्टिकरण को बढ़ाती है। तुष्टिकरण की यही नीति कांग्रेस की एक मात्र पहचान है। राजस्थान में, कांग्रेस ने एक बम विस्फोट में शामिल अभियुक्तों का बचाव किया। सभी आरोपियों को क्लीन चिट मिल गई है। क्या आप कर्नाटक में कांग्रेस को सत्ता में आने देंगे, क्या आप उन्हें अपने राज्य को बर्बाद करने देंगे?पूरा देश हमारे सैनिकों का सम्मान करता है लेकिन कांग्रेस हमारे सैनिकों का अपमान करती है। आज पूरी दुनिया भारत में लोकतंत्र और विकास को सम्मान दे रही है, लेकिन कांग्रेस उलटे गियर में घूम-घूम कर देश को बदनाम कर रही है और विदेशी धरती पर देश को बदनाम कर रही है।
दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया था, इसमें बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कही थी। इस पर प्रधानमत्री मोदी (PM Modi ) ने मंगलवार को कहा था- श्रीराम के बाद ये बजरंगबली को भी कैद करना चाहते हैं। पीएम मोदी ने बुधवार को तीन रैलियां कीं। पहली रैली उन्होंने मूडबिद्री में, दूसरी अंकोला और तीसरी जनसभा बेलहोंगल में की।
Today’s campaign begins with a massive rally in Mudbidri. BJP’s vision is to make Karnataka the growth engine of India. https://t.co/9KaLASTsHY
— Narendra Modi (@narendramodi) May 3, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?