यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान के दौरान मैनपुरी ( Mainpuri ) में ड्यूटी पर तैनात एसडीएम वीरेंद्र कुमार मित्तल (SDM Virendra Kumar Mittal) की हार्ट अटैक से गुरुवार सुबह मौत हो गई। वीरेंद्र कुमार निकाय चुनाव में नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया में अध्यक्ष पर लिए निर्वाचन अधिकारी थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
एसडीएम वीरेंद्र कुमार मित्तल (SDM Virendra Kumar Mittal) (57) पहले से ही बीमार रहते थे। इसके लिए उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन भी किया था, लेकिन उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। ऐसे में वो लगातार काम कर रहे थे।
2018 बैच के पीसीएस अधिकारी रहे वीरेंद्र कुमार पिछले दो साल से मैनपुरी जिले में एसडीएम के पद पर तैनात थे। कुरावली और मैनपुरी सदर तहसील के एसडीएम भी रहे हैं। वीरेंद्र कुमार वर्तमान में जिलाधिकारी कार्यालय में संबद्घ चल रहे थे। वो पंचायत ज्योंति खुढिया में चुनाव अधिकारी की ड्यूटी निभा रहे थे। उन्होंने नामांकन से लेकर जांच, चुनाव चिन्ह आवंटन, मतपत्र आवंटन और पोलिंग पार्टियों की रवानगी का भी काम देखा।
सिविल लाइन स्थित आवास पर सुबह वीरेंद्र कुमार मित्तल (SDM Virendra Kumar Mittal) ड्यूटी के तैयार हो रहे थे, तभी उनके सीने में दर्द हुआ। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, सीडीओ विनोद कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने शोक जताया है। परिवार के लोगों का इंतजार किया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?