Thursday, June 25, 2026

INDIA, Indian Army, Jammu & Kashmir, News, Terrorism

Jammu and Kashmir :राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद,बड़ी संख्‍या में आतंकियों के मारे जाने की खबर,ऑपरेशन जारी

Five Indian Army jawans martyred during ongoing anti-terror operation in J&K’s Rajouri

  के   ( में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार सुबह से चल रही मुठभेड़ में      के 5 जवान शहीद हो गए हैं। सुबह तक दो जवानों की शहादत की खबर थी। घायल हुए तीन और जवानों की मौत हो गई हे। इस तरह यह आंकड़ा 5 हो गया। एक अन्य जवान घायल है। एनकाउंटर करीब 9 घंटे से चल रहा है। यह सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ।वहीं सेना के अधिकारियों ने दावा क‍िया क‍ि एनकाउंटर में कई आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। हालांक‍ि इस आंकड़ा जारी नहीं क‍िया गया है।

सूत्रों ने बताया कि सेना ने आतंकवादियों को इस इलाके में घेर रखा है। ये वही आतंकी हैं, जो पुंछ में सेना के ट्रक पर अटैक में शामिल थे। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। इसी दौरान आतंकवादियों ने ब्लास्ट किया, जिसमें आर्मी जवान शहीद हो गए। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह और एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह भी राजौरी पहुंच गए हैं जहां एनकाउंटर जारी है।

राजौरी ( Rajouri ) में एनकाउंटर गोवा के पणजी में चल रही SCO मीटिंग से पहले शुरू हुआ। इस मीटिंग में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भी शामिल हुए हैं।

आर्मी ने बताया कि यह ऑपरेशन 3 मई को शुरू हुआ था। राजौरी में कांडी के जंगलों में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। यहां सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया गया। शुक्रवार सुबह 7:30 बजे सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फायरिंग शुरू हुई। आतंकवादी एक गुफा के भीतर छिपे हुए थे। जिस इलाके में आतंकवादी छिपे हैं, वहां काफी पेड़-पौधे और पहाड़ियां हैं।

सेना ने बताया कि राजौरी ( Rajouri ) एनकाउंटर में शहीद होने वालों की संख्या बढ़ सकती है। संभावना है कि मुठभेड़ में कुछ आतंकवादी भी मारे गए हैं। राजौरी में इटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि ये वही आतंकी है, जिन्होंने पुंछ में आर्मी ट्रक पर हमला किया था। पुंछ अटैक में 5 जवान शहीद हो गए थे।

सेना की उत्तरी कमान की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उसके जवान पिछले महीने जम्मू क्षेत्र के भाटा धुरियां के तोता गली इलाके में सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला करने वाले आतंकवादियों के एक समूह के खात्मे के लिए लगातार खुफिया सूचना आधारित अभियान चला रहे हैं।

बता दें कि  अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बयान जारी कर आंतकी संगठन जैश और लश्कर से संबंधित पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट ( PAFF )  ने दावा किया है कि उन्होंने घात लगाकर में सेना को अपने एंबुश में फंसाया। सूत्रों की मानें तो राजौरी एनकाउंटर में अब तक कई  आंतकी मारे जा चुके हैं। वहीं, कई और आंतकियों के घिरे होने की भी जानकारी मिल रही है। ये आतंकी दो ग्रुप में बंटे हैं।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels