Thursday, June 25, 2026

Crime, Madhya Pradesh, News

Madhya Pradesh :मुरैना में सरेआम एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या ,दो की हालत गंभीर,सामूहिक हत्याकांड का वीडियो वायरल

Six of a family shot to death in a village in MP’s Morena district

Six of a family shot to death in a village in MP’s Morena district  (  )  के जिले में 6 लोगों की सरेआम हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों के विवाद के कारण हत्या की गई है। हत्या का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक युवक सारेआम गोलियां चलाता दिख रहा है। जो वीडियो वायरल हो रहा है उस वायरल वीडियो के अनुसार, पहले एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष वालों को लाठी-डंडे से पीट रहे हैं। थोड़ी देर बाद दूसरे पक्ष के लोग बंदूक लेकर आते हैं और फायरिंग करने लगते हैं। जिसके बाद 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है।

मुरैना ( Morena )पुलिस ने बताया कि गांव के 2 परिवारों के बीच पिछले 10 साल से रंजिश चल रही है। इसके चलते ही शुक्रवार को एक परिवार ने दूसरे परिवार पर फायरिंग कर दी। 3 पुरुष और 3 महिलाएं मारी गई हैं, सभी एक ही परिवार के हैं। 3 लोग घायल हैं।

मुुरैना ( Morena )में हुए हत्याकांड का वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर लोगों को लाठियों से पीट रहे हैं। कुछ लोग बंदूक और लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और एक के बाद एक 9 लोगों को गोली मार देता है।

गोली लगने के बाद सभी लोग जमीन पर पड़े दिख रहे हैं। घटनास्थल पर बच्चे भी थे, जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर बुला लिया। इस महिला की आवाज भी वीडियो में आ रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए।फायरिंग में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह की मौत हो गयी है है। घायलों में विनोद सिंह पुत्र सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह हैं, जिनकी हालत गंभीर हैं।

 मौके पर पहुंची  मुुरैना (Morena )पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, घायलों को पुलिस लाइन जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल भेजा है। विवाद के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो भी बनाया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि 10 साल पहले 2013 में धीर सिंह तोमर और गजेंद्र सिंह तोमर के परिवार के बीच विवाद हुआ था, इस दौरान धीर सिंह के परिवार के दो लोगों की मौत हो गई थी। हत्या का आरोप गजेंद्र सिंह के परिवार पर लगा था। जिसके बाद कोर्ट में केस चला और फिर बाद में दोनों परिवारों ने सामाजिक तौर पर समझौता कर लिया था। सुलह होने के बाद गजेंद्र सिंह का परिवार लेपा गांव में फिर से रहने के लिए पहुंचा था।

गजेंद्र सिंह तोमर के बेटे राकेश सिंह तोमर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह हमारा परिवार मुरैना से गांव पहुंचा। धीर सिंह का परिवार छप्पर पर बैठा हुआ था। हमारी गाड़ी रुकते ही सभी लोग दौड़कर आए और लाठियों और बंदूक से हमला कर दिया। इस बीच गोलियां चलाना शुरू कर दीं। हमारे तरफ के 6 लोगों को गोली लगी है, इनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। वीडियो में जो गोलियां चला रहा है, उसका नाम अजीत है। इसके साथ ही मोनू, बलराम, गौरव सिंह ने भी फायरिंग की है।

MP: Six members of family shot dead in Morena district, say police

— Press Trust of India (@PTI_News) May 5, 2023

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels