उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad ) जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे खैरखाता गांव के पास दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे टाटा मैजिक में कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में टाटा मैजिक के चालक समेत 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घायल और मरने वाले अधिकतर लोग भोजपुर थाने के कोहरबाकू गांव के रहने वाले हैं।
मुरादाबाद (Moradabad )पुलिस के अनुसार घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को निजी अस्पताल रेफर किया गया है। पिकअप वाहन में महिला और पुरुष समेत कुल 26 लोग सवार थे।
कोहरबाकू गांव के रहने वाले शब्बीर अहमद के बहनोई अंसारी हुसैन रामपुर की स्वार तहसील के खेमपुर गांव में रहते हैं। रविवार को उनकी भांजी की शादी थी। शब्बीर अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ वाहन से भात देने के लिए खेमपुर जा रहे थे। दलपतपुर-काशीपुर रोड पर दोपहर करीब डेढ़ बजे सामने से ट्रक ने पिकअप (मिनी लोडर) ने टक्कर मार दी।
पिकअप खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंचे लोग और सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निकाला। आठ वर्षीय बालिका बुशरा, कुमारी रजिया (14), कुमारी हनीफा (42), मुनिजा (18), हुकुमत (60), मुसरफा (25), आसिफ (40), मोहम्मद आलम (36) और जुबैर (45) की मौत हुई है। सभी मृतक जिले के भोजपुर और कटघर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। मुरादाबाद (Moradabad ) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हेमराज मीणा ने बताया कि एक वाहन (पिकअप) से लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत