केरल( Kerala ) के मलप्पुरम( Malappuram ) में रविवार रात एक डबल डेकर बोट पलटने से 16 टूरिस्ट की मौत हो गई। बोट में करीब 40 टूरिस्ट सवार थे। हादसा तनूर के पास हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना शाम करीब सात बजे थूवल थेरम टूरिस्ट स्पॉट पर पुरपुझा नदी में हुई। मरने वालों में 6 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं। करीब 10 लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बोट पर सवार टूरिस्ट मलप्पुरम ( Malappuram )जिले के परप्पनंगडी और तनूर इलाके के थे। यहां बोट सर्विस को केवल शाम 5 बजे तक संचालित करने की अनुमति है।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना रविवार की शाम सात बजे मलप्पुरम के ओट्टूमपुरम के थुवलथीरम में हुई। मृतकों में चार बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं।
पर्यटन मंत्री पी ए मोहम्मद रियास के साथ बचाव अभियान का कॉर्डिनेशन कर रहे केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहिमन ने कहा कि दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और उनमें से अधिकतर बच्चे थे जो स्कूल की छुट्टियों के बीच सवारी के लिए आए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। एक महिला और दस साल की एक बच्ची की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य मृतक व्यक्तियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना के बाद तैरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे एक युवक ने बताया कि हाउसबोट पर कम से कम 40-50 लोग सवार थे। खुद को शफीक बताने वाले शख्स ने बताया कि नाव डबल डेकर थी। उनके मुताबिक, दो दरवाजे थे लेकिन नाव पलटने के बाद अंदर के दरवाजे बंद हो गए।
इसमें कहा गया है कि पानी से निकाले गए लोगों को पास के निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, केरल के मलप्पुरम में नाव दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।
Pained by the loss of lives due to the boat mishap in Malappuram, Kerala. Condolences to the bereaved families. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be provided to the next of kin of each deceased: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) May 7, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?