उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ( Lucknow) के बीबीडी के जुग्गौर स्थित निवाजपुरवा में ई-रिक्शा की बैटरी तेज धमाके (E-Rickshaw Battery Blast)के साथ फटने से मां रोली (25), बेटे कुंज (3) और भतीजी रिया (9) की मौत हो गई।
हादसा सुबह चार बजे हुआ। बैटरी के फटने से कमरे में सो रहे परिवार के पांच लोगों पर तेजाब पड़ गया। जिसके कारण सभी गंभीर रूप से झुलस गए। दो मासूमों में दो साल के समर व सात साल की प्रिया की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं बचाने में एक लड़का अंकित भी झुलसा है। हालांकि उसे अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं परिवारीजन पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए बाराबंकी लेकर चले गए।
मूलरूप से बाराबंकी के गोसाइनपुरवा मोहम्मदपुर खाला निवासी अंकित बीबीडी इलाके के निवाजपुरवा, जुग्गौर में परिवार सहित रहता है। अंकित पेशे से ई-रिक्शा चलाता है। अंकित के भाई अंशु के मुताबिक, गोंडा में रिश्तेदारी में एक शादी समारोह का आयोजन था। जिसमें शामिल होने उसे जाना था। वह बाराबंकी से अपने परिवार के साथ लखनऊ आया। भाई अंकित के पास उसने अपनी दोनों बेटियों रिया और प्रिया को छोड़ दिया। इसके बाद बेटे युवराज व पत्नी रेखा के साथ नौ मई को गोंडा चला गया। गुरुवार को उसे हादसे की सूचना मिली। अंशु ने बताया कि अंकित के परिवार में पत्नी रोली, दो बेटे कुंज व समर हैं।
बीबीडी थाना क्षेत्र में एक अंकित गौस्वामी नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। वह ई-रिक्शा चलाता था। ई-रिक्शा की बैटरी की अधिक चार्जिंग हो जाने के कारण उसमें विस्फोट हो गया। घटना में उसके परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान इनमें से 3… pic.twitter.com/uKLgQI9b0B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?