कर्नाटक ( Karnataka) विधानसभा की सभी 224 सीटों पर रुझान आ गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों में कर्नाटक में बीते 38 सालों का ट्रेंड बदलता नहीं दिख रहा है। ट्रेंड के अनुसार एक बार फिर राज्य में सरकार बदलती रही है। रुझानों में कांग्रेस (Congress ) ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 130 सीटें और भाजपा 66 सीटों पर आगे चल रही है।कर्नाटक में बड़ी जीत की ओर बड़ रही कांग्रेस पार्टी ने कल सुबह बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक बुलाई है।
भाजपा ( BJP) सरकार के कई कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु( Bengaluru ) में भी भाजपा पिछड़ गई है। वहीं, जेडीएस केवल 22 सीटों पर आगे है।
कर्नाटक ( Karnataka) के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान दर्ज किया गया था।रुझानों में कांग्रेस को 124 सीटें मिलते देख कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के आवास के बाहर समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता सिद्धारमैया के नारे लगा रहे हैं।
कर्नाटक ( Karnataka) चुनाव के रुझानों में भाजपा को हार मिलती देख पार्टी ने अपनी हार मान ली है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हम बेहतर नहीं कर पाए और अब विस्तृत विश्लेषण करेंगे। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर हम सिर्फ विश्लेषण ही नहीं करेंगे बल्कि यह भी देखेंगे कि विभिन्न स्तरों पर क्या कमियां रही हैं।
राज्य में जीत पाते देख कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में अपने आवास के बाहर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। कर्नाटक चुनाव परिणामों में कांग्रेस पार्टी भाजपा से काफी आगे निकल गई है।
Karnataka Election Results 2023: Partywise trends and results (1 PM). #Congress won/leading: 130 seats#BJP leading: 66 seats#JDS leading: 22 seats#KarnatakaResultsWithPTI
(Source: ECI website) pic.twitter.com/Hk8o0EnOYp— Press Trust of India (@PTI_News) May 13, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?