उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh)जालौन (Jalaun) जिले में में रविवार दोपहर पुलिस ने दो बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया। दोनों बदमाशों पर 4 दिन पहले यानी 10 मई को ड्यूटी के दौरान यूपी पुलिस (UP police ) के सिपाही सिपाही भेदजीत सिंह की हत्या करने का आरोप है। उरई के फैक्ट्री इलाके में हुई इस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर को भी गोली लगी है।
जालौन (Jalaun) एसपी ईरज राजा ने बताया, “हमें मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश उरई के पास फैक्ट्री एरिया में आने वाले हैं। हम मौके पर पहुंच गए। वहां टीमें बनाकर घेराबंदी की। दोनों बदमाश वहां पहुंचे, तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन, बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें उरई SHO के हाथ पर गोली लगी। जबकि 2 सिपाही बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से बच गए।”
“इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मारे गए एक अपराधी का नाम कल्लू अहिरवार है। जबकि दूसरे का नाम रमेश है। दोनों उरई के ही रहने वाले थे।”
एसपी ई. राजा ने बताया कि 9/10 मई की रात अज्ञात बदमाशों ने हाईवे चौकी पर तैनात सिपाही भेदजीत की हत्या कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को कुछ डिटेल्स मिली। इससे आरोपी क्लियर हुए, जिन्होंने घटना को अंजाम दिया था। रविवार को इनके फैक्ट्री इलाके में आने की सूचना मिली थी।
उन्होंने बताया कि वारदात की रात भेदजीत को सूचना मिली थी कि ये दोनों बदमाश फैक्ट्री एरिया में लोहा चोरी कर रहे हैं। भेदजीत अपनी चौकी के पास थे, तभी बदमाश दिखाई दिए। उन्होंने पीछा किया, तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में वह बच गए।
इसके बाद बदमाशों ने भेदजीत को पकड़कर भारी हथियार से उन पर हमला करके हत्या कर दी। उनके शरीर पर चोटों के 25 निशान थे। बदमाशों के पास उनका मोबाइल टूटा हुआ मिला है। इसके अलावा, उसका पर्स भी बरामद हुआ है। ये दोनों अपराधी किस्म के थे। पहले भी कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनके क्रिमिनल रिकॉर्ड का पता लगाया जा रहा है।
जालौन (Jalaun) के फैक्ट्री एरिया में रोडवेज डिपो कार्यालय के पास पुलिस ने एनकाउंटर किया। वहां से करीब एक किमी दूर दोनों बदमाशों का घर है। कल्लू अहिरवार राहिया उरई का रहने वाला था। जबकि दूसरा बदमाश रमेश सरसौखी उरई का रहने वाला था। दोनों के गांव अगल-बगल में हैं। रमेश मजदूरी करता था, जबकि कल्लू दोना-पत्तल बनाने का काम करता था।
#CrackdownUPPolice – 10 मई 2023 को जनपद जालौन में ड्यूटी के दौरान आरक्षी की हत्या जैसी जघन्य घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को @jalaunpolice द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जिन्हें चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया है।#WellDoneCops#GoodWorkUPP pic.twitter.com/RrlYHTBbiO
— UP POLICE (@Uppolice) May 14, 2023
एसओजी/सर्विलांस टीम जालौन एवं थाना कोतवाली उरई व थाना आटा पुलिस द्वारा आरक्षी की हत्या की घटना में शामिल अपराधियों से हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से अपराधी हुये गम्भीर घायल । चिकित्सकों द्वारा किया गया मृत घोषित । इस सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गई बाइट। https://t.co/D0y2nsY3r0 pic.twitter.com/yclyqTIKoI
— JALAUN POLICE (@jalaunpolice) May 14, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?