पंजाब ( Punjab) में पटियाला ( Patiala ) के गुरुद्वारा में बेअदबी मामले में एक श्रद्धालु ने रविवार रात 10 बजे एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि महिला गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के परिसर में सरोवर के पास शराब पी रही थी। गोलीबारी में एक सेवादार भी घायल हो गया। आरोपी का नाम निर्मलजीत सिंह है और पटियाला का रहने वाला है। इसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं, मृतक महिला का नाम परविंदर कौर (32) है। वह गुरुद्वारे के अंदर शराब पी रही थी। तभी गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश भी की। वे महिला को गुरुद्वारे के मैनेजर के कमरे में पूछताछ के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तब उसने शराब की बोतल से कर्मचारियों पर हमला किया।
सेवादार महिला से पूछताछ कर रहे थे कि तभी आरोपी निर्मलजीत वहां आ गया और उसने फायरिंग शुरू कर दी। निर्मलजीत ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से 5 फायर किए। महिला को तीन गोलियां लगीं, जबकि सेवादार सागर कुमार को भी एक गोली लगी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सागर को रजिंद्रा अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उसके पेट में गोली लगी है।
पटियाला पुलिस( Patiala Police) ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का रिवाल्वर भी जब्त कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने कत्ल के बाद सरेंडर कर दिया। पुलिस तथ्यों की जांच के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।
पटियाला ( Patiala ) के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने किस कारण महिला को गोली मारी, यह अभी जांच का विषय है। यह संवेदनशील मामला है। घटना की जांच के बाद ही आधिकारिक रूप से बयान जारी किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?