प्रदेश ( Uttar Pradesh) में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता हटते ही बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, 8 आईएएस अधिकारियों ( IAS officers ) को इधर से उधर किया गया है। इसमें कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं।
शासन और फील्ड में तैनात कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ( IAS officers ) के शुक्रवार सुबह तबादले कर दिए गए। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा सुधीर एम. बोबडे अपर मुख्य सचिव राज्यपाल, देवीपाटन मंडल के कमिश्नर महेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बने। योगेश्वर राम मिश्रा बस्ती से देवीपाटन मंडल के कमिश्नर बने। कमिश्नर सहारनपुर लोकेश एम बस्ती कमिश्नर बने। बहराइच के डीएम दिनेश चंद्र डीएम सहारनपुर बनाये गए। मोनिका डीएम बहराइच बनीं। कल्पना अवस्थी अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा बनीं।
इसके अलावा आईएएस ( IAS officers )अखिलेश सिंह का तबादला करते हुए उन्हें बस्ती का मंडलायुक्त पद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अखिलेश सिंह मौजूदा समय में सहारनपुर में जिलाधिकारी पद पर कार्यरत थे। वहीं बस्ती के कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र को देवीपाटन का मंडलायुक्त बनाया गया है। अभी तक महेंद्र प्रसाद अग्रवाल देवीपाटन के मंडलायुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
वहीं प्रमुख सचिव राज्यपाल रही कल्पना अवस्थी का भी तबादला कर दिया गया है। कल्पना अवस्थी को प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही सुधीर बोबड़े का प्रमुख सचिव राज्यपाल के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है। प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा को वेटिंग में भेजा गया है। इसके अलावा दो जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए है। अखिलेश सिंह की जगह दिनेश चंद्र को सहारनपुर जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है वही मोनिका रानी का तबादला करते हुए उन्हें जिलाधिकारी बहराइच बनाया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?