अलीगढ़ (Aligarh ) में शुक्रवार को दो बदमाशों ने आरपीएस ग्लोबल स्कूल(RPS Global School Jattari) में 12वीं के छात्र को गोली मार कर हत्या दी। आरोपियों ने स्कूल के बाहर ही छात्र को दौड़ा लिया और सीने में गोली मार दी। वारदात के बाद वहां मौजूद अन्य छात्रों ने दोनों आरोपी युवकों आफताब और कुनाल को दौड़ाकर पकड़ लिया। फिर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अलीगढ़ (Aligarh ) पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिल्ली के एक छात्र ने उन्हें 25 हजार रुपए की सुपारी दी थी। मामला टप्पल थाना क्षेत्र का है और प्रेम संबंध से जुड़ा है।
गांव कमालपुर का रहने वाला प्रिंस जट्टारी स्थित आरपीएस ग्लोबल स्कूल(RPS Global School Jattari)में पढ़ता था। वह 12वीं का छात्र था। शुक्रवार को वह स्कूल गया था। इसी दौरान आफताब और कुनाल वहां आ गए और उससे मारपीट शुरू कर दी। इस पर प्रिंस वहां से भागने लगा। इतने में आरोपियों ने दौड़ाकर प्रिंस के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद छात्र को नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद छात्रों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
हत्यारोपी आफताब और कुनाल ने बताया कि दोनों ने रुपए लेकर प्रिंस को गोली मारी है। जट्टारी का ही एक युवक दिल्ली में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। उसने प्रिंस की हत्या के लिए 25 हजार रुपए की सुपारी दी थी। 10 हजार रुपए एडवांस भी दिए थे। हत्यारोपी और हत्या की सुपारी देने वाले तीनों जट्टारी के ही रहने वाले हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?