उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कुशीनगर( Kushinagar )जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर बरियापट्टी गांव में कटहल खरीदने की बात को लेकर पिकअप से आए छह की संख्या में लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। यह व्यक्ति कटहल तोड़वा रहा था। उसे पीट-पीटकर मार डाला। घटनास्थल पर मौजूद उसका भाई और दो बेटे बचाव में पहुंचे तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया।
इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण पहुंचे, तब तक हमलावर पिकअप से भाग निकले, हालांकि उनमें एक आरोपी ग्रामीणों के हाथ लग गया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की। सभी घायलों को दुदही सीएचसी लाया गया। यहां मृतक के भाई और पकड़े गए आरोपी की हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि दोनों बेटों को इलाज के बाद दुदही सीएचसी से घर भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे बृजेश (35) अपने भाई संदीप चौहान (30), पुत्र अनुज (14) और कविदेव (12) के साथ कटहल कटवा रहे थे। आरोप है कि तकरीबन तीन बजे पिकअप पर सवार लगभग छह की संख्या पहले व्यापारी पिकअप से पहुंचे और चारों पर हमला कर दिया। आरोप है कि बृजेश को पीट पीटकर मार डाला, जबकि संदीप, अनुज और कविदेव को घायल कर दिया।
कटहल का फल पिकअप में लादकर लेते गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक पिकअप लेकर आरोपी भाग निकले, जबकि एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने सभी घायलों को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टर ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि संदीप और एक आरोपी की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अनुज एवं कविदेव को हल्की चोट आई थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची ( Kushinagar )पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?