प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन(New Parliament building) का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण से दो दिन पहले सरकार ने संसद का पहला वीडियो जारी किया है। जारी वीडियो में नए संसद की भव्यता और सौंदर्य दिख रहा है। भारत सरकार द्वारा जारी 1.48 सेकंड की वीडियो में संसद के सभी क्षेत्रों को दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत संसद के शीर्ष पर स्थापित अशोक स्तंभ से की गई है।
लोकसभा और राज्यसभा स्पीकर की सीट के पीछे विशाल अशोक चक्र हैं। लोकसभा के कालीन पर मोरपंख की डिजाइन हैं। ऐसी ही प्रतीकात्मक डिजाइन सदस्यों के डेस्क पर बनी है। हर डेस्क पर स्क्रीन लगी हैं।
वीडियो में नए संसद भवन(New Parliament building) के एरियल व्यू के बाद लोकसभा दिखाया जाता है, जिसकी भव्यता देख नजरें एक बार ठहर जाती है। हरे रंग का बैकग्राउंड और इंटीरियर हो या फिर सुनहरे रंग की दीवार, नजरें जहां पड़ रहीं हैं वहीं थम सी जाती है। लोकसभा में अध्यक्ष के आसन के ऊपर अशोक चक्र स्थापित किया गया है। मोर के पंख की आकृति लोकसभा भवन की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। वहीं लाल रंग के बैकग्राउंड और इंटीरियर से बने राज्यसभा की भव्यता भी अपने आप में अनूठी है।
नए संसद भवन(New Parliament building) में दोनों सदन में वोटिंग के लिए नई टेक्नलॉजी का सांसद इस्तेमाल करेंगे। नए संसद भवन को तिकोने आकार में डिजाइन किया गया है। लोकसभा हॉल में 888 सांसद बैठ सकते हैं और राज्यसभा हॉल में 384 सांसद बैठ सकते हैं। हरे रंग की थीम वाली जगह लोकसभा है।
पीएम मोदी ने माय संसद माय प्राइड हैश टैग के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा- नई संसद हर भारतीय को गौरवांवित करती है। यह वीडियो संसद की भव्यता को दर्शाता है। लोगों से अपील की कि अपने विचारों और वॉयस ओवर के साथ इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करें। इनमें से कुछ अच्छे वीडियो को वे रीट्वीट करेंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?