जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport ) पर एक यात्री को 2 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए इस सोने की कुल कीमत 1.40 करोड़ रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर दुबई से 25 मई को सोना लेकर जयपुर पहुंचा था। आरोपी ने एक रॉड में गोल्ड को छुपाया था।
डिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया- एयरपोर्ट (Jaipur Airport )थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अनिल कुमार दो किलो सोने की तस्करी कर रहा है। इस पर पुलिस ने एयरपोर्ट के बाहर अपने जवान खड़े कर दिए। जैसे ही आरोपी एयरपोर्ट से बाहर निकला। उसे पुलिस ने पकड़ लिया।
पूछताछ में पहले आरोपी ने कुछ नहीं होने की बात की। बाद में आरोपी के सामान से सोना निकलना शुरू हुआ। यह सोने की तस्करी का आरोपी ने एक लोहे की छड़ी में छिपा रखी थी। गोल्ड तस्कर अनिल को शुक्रवार को कोर्ट के सामने पेश कर रिमांड लिया गया। आरोपी से आगे की जांच की जाएगी।
दरअसल, जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport ) पर शाम 6.30 बजे दुबई से आई फ्लाइट के पैसेंजर्स का लगेज चेक किया जा रहा था। स्मगलर अनिल भी इस लाइन में था, लेकिन पूरी जांच के बाद भी शातिर आरोपी कस्टम अधिकारियों को धोखा देकर आराम से एयरपोर्ट की मुख्य बिल्डिंग से बाहर आ गया।
आरोपी ने सोने से भरी रॉड को हैंडबैग में रख रखा था। बिल्डिंग से बाहर निकलते ही एयरपोर्ट पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका और उसकी जांच की। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर एयरपोर्ट थाने पहुंची। यहां उसके बैग से मिली रॉड में तीन टुकड़ों में दो किलो से ज्यादा गोल्ड मिला।
एयरपोर्ट थाना सीआई दिगपाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से स्मगलिंग को लेकर और भी जानकारी मिल सकती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?