Tuesday, June 23, 2026

City Beats, Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :आगरा में मासूम बच्ची की हत्या, किराएदार ने शव को रजाई में लपेटकर अलमारी के अंदर छुपाया, गिरफ्तार

Innocent girl murdered in Agra, tenant wrapped the body in a quilt and hid it inside a cupboard, arrested

Innocent girl murdered in Agra, tenant wrapped the body in a quilt and hid it inside a cupboard, arrested (  के  (Agra )  के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में सोमवार को नौ साल की बच्ची की घर में ही हत्या कर दी गई। उसका शव एक कमरे में अलमारी के अंदर रजाई में छिपाया गया था। देर रात पुलिस ने शव बरामद करने के साथ मकान में ही किराए पर रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बालिका के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई है।

बालिका के पिता मूलरूप से आगरा (Agra ) के मंटोला इलाके के रहने वाले हैं। वह तकरीबन 10 साल से जगदीशपुरा क्षेत्र में रह रहे हैं। वह मजदूरी करते हैं। पांच साल से एक मकान में किराए पर रह रहे थे। पत्नी भी घरों में झाड़ूपोछा करती हैं। सोमवार सुबह बच्ची के माता-पिता काम पर चले गए। छोटा भाई घर में खेल रहा था। दोपहर में दो बजे मां घर आई। उन्हें बेटी कहीं नजर नहीं आई। उन्होंने घर में ही किराए पर रहने वाले प्रकाश के बेटे सनी से बेटी के बारे में पूछा। उसने कह दिया कि वह बाजार गई है। तब से लौटकर नहीं आई है।

9-years-old girl murdered in Agraमां को चिंता हुई वह बेटी की आसपास तलाश करने लगीं। मगर, वह नहीं मिली। शाम को 5:30 बजे पिता आए। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें बच्ची कहीं नजर नहीं आई। इस पर मां से घर में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शक के आधार पर किराएदार सनी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया और बच्ची को छिपाने के बारे में बताया। इस पुलिस उसे घर लेकर पहुंची।

एक कमरे का ताला खुलवाकर शव बरामद किया गया। शव दीवार में बनी अलमारी के अंदर रजाई में लिपटा हुआ था। बेटी की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

डीसीपी सिटी आगरा (Agra )  विकास कुमार का कहना है कि बच्ची की गुमशुदगी सूचना पर पुलिस पहुंची थी। एक युवक सनी की निशानदेही पर शव बरामद किया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सनी के ही हत्या करने की बात सामने आई है।

पुलिस  ने बताया कि सनी को पता चला था कि बच्ची के माता-पिता को कहीं से रुपये मिले हैं, उसने रुपयों की चोरी करने की योजना बनाई। सोमवार को जब उसके माता पिता काम पर निकल गए तो सनी ने घर में चोरी करने के इरादे से घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन 9 साल की लड़की घर में ही खेल रही थी। चोरी में बाधा बन रही लड़की की सनी ने गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव रजाई में लपेट कर कमरे की अलमारी में रख दिया।

#PoliceCommissionerateAgra

थाना जगदीशपुरा क्षेत्रांतर्गत चोरी के दौरान नाबालिक लड़की की हत्या करके शव को अलमारी में छिपाने वाले 01 अभियुक्त को थाना जगदीशपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
➡️ अभियुक्त से ₹20,000/- बरामद।
बाइट – @DCPCityAgra pic.twitter.com/5ldb12L7Ae

— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) June 6, 2023

https://platform.twitter.com/widgets.js

Deepak Sharma

Deepak Sharma has worked at Hindi Daily Spasht Awaz and Hindi Daily Aaj. He currently works as a news reporter with Vijayupadhyay.com