उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow) में मंगलवार को रिटायर्ड डीजी, पूर्व आईपीएस दिनेश शर्मा ( Retired IPS officer Dinesh Sharma) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से उन्होंने गोमती नगर के विशाल खंड दो के घर में खुद को गोली मार ली है। बताया जा रहा है डिप्रेशन में थे। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जहां उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।
पूर्व आईपीएस दिनेश शर्मा ( Retired IPS officer Dinesh Sharma) ने नोट में उन्होंने लिखा कि मैं इस अवसाद और तनाव को अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता, इसके कारण मेरी सेहत भी बिगड़ रही है। उन्होंने यह भी लिखा कि इसके लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है।पूर्व आईपीएस के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
लखनऊ ( Lucknow) पुलिस को मिले सुसाइड नोट से अब तक पता चला है कि वो डिप्रेशन की बीमारी से जूझ रहे थे। इसी के चलते उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। पुलिस अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। एक्सपर्ट टीम सुसाइड नोट की जांच भी कर रही है। साथ ही परिवार के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार के अन्य लोगों को भी सूचना दे दी गई है।
पूर्व आईपीएस दिनेश शर्मा( Retired IPS officer Dinesh Sharma) के साथियों ने भी उनके व्यवहार क बारे में जानकारी दी। एडीजी सुरक्षा यूपी विनोद कुमार सिंह सुसाइड की खबर सुनते ही दिनेश शर्मा के घर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि 25 साल से उनके संपर्क में हूं। आईएएस-आईपीएस की क्रिकेट टीम से भी जुड़े रहे। जिंदादिल और खुशमिजाज इंसान थे। विश्वास नहीं हो रहा है कि दिनेश शर्मा सर ऐसा कुछ कर सकते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?