Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :आगरा में रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान ने बाथरूम में नहा रही पत्नी को गोलियों से भून डाला,एक के बाद एक सात गोलियां मारीं, गिरफ़्तार

Retired CRPF jawan shot wife seven times in the bathroom in Agra, arrested

 (  के  (Agra )  के थाना सदर के उखर्रा रोड स्थित सैनिक नगर में मंगलवार की दोपहर सेवानिवृत्त  () के  जवान महेंद्र सिंह राठौर ने पत्नी नीता देवी के सिर में लाइसेंसी राइफल से एक के बाद एक सात गोलियां मारकर हत्या कर दी।

गोलियां चलने की आवाज सुनकर बहू पूजा नीचे आई तो आरोपित उसे भी मारने दौड़ा।इसके बाद घर से निकलकर अपने परिचितों के पास पहुंच गया। परिचित लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

बताया गया है कि महेंद्र सिंह ने पत्नी नीतू पर बाथरूम के अंदर लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ फायर किए। उसे 7 गोली मार दीं। गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। मगर, दरवाजा अंदर से बंद था। आरोपी ने कहा कि उसने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे लोग दहशत में आ गए।

बाद में वह दरवाजा खोलकर बाइक लेकर भाग निकला। इसके बाद अपने कुछ परिचितों के पास पहुंचा। हत्या की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस बुला ली और आरोपी सेवानिवृत्त सीआरपीएफ(CRPF) जवान को  सुपुर्द कर दिया।  ।आगरा (Agra )  पुलिस उपायुक्त विकास कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

बताया गया है कि महेंद्र सिंह राठौर ने सीआरपीएफ(CRPF) से बीआरएस लिया था। इसके बाद वह (Agra ) की  एक बैंक में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। दो बेटे हैं। एक शादीशुदा है, जबकि दूसरा छोटा है। परिचितों ने बताया कि बड़े बेटे का एक्सीडेंट हो गया था। इस पर छोटा बेटा उसे लेकर अस्पताल गया था। पुत्रवधू पहली मंजिल पर कमरे में काम कर रही थी।

 

Deepak Sharma

Deepak Sharma has worked at Hindi Daily Spasht Awaz and Hindi Daily Aaj. He currently works as a news reporter with Vijayupadhyay.com