गाजियाबाद (Ghaziabad ) में 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश अंकित पंडित ने गुरुवार दोपहर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वो वकील की ड्रेस पहनकर कोर्ट में आया था, इसलिए पुलिस को शक नहीं हुआ। अंकित पर गंभीर धाराओं में करीब 13 मुकदमे दर्ज हैं और वो मुरादनगर के मोबाइल व्यापारी मुकेश गोयल हत्याकांड में वांटेड चल रहा था।
अंकित गाजियाबाद (Ghaziabad ) में मसूरी थाना क्षेत्र में नूरपुर गांव का रहने वाला है। अंकित पर पहले 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मगर 23 मई को मुरादनगर कस्बे में मोबाइल व्यापारी मुकेश गोयल की हत्या के बाद अंकित पर इनाम राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दी गई थी।
सूत्रों ने बताया कि एनकाउंटर से बचने के लिए अंकित ने कोर्ट में सरेंडर अर्जी डाल दी थी। इसलिए पुलिस कोर्ट परिसर के आसपास भी मुस्तैद थी। लेकिन अंकित चकमा देकर वकील की ड्रेस पहनकर कोर्ट में पहुंच गया और वकील के माध्यम से सरेंडर कर दिया। पुलिस को सरेंडर के बाद इसका पता चला।
मुरादनगर में मुकेश गोयल मोबाइल व्यापारी थे। 23 मई की सुबह उनकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। वारदात का मुख्य आरोपी मोनू उर्फ विशाल चौधरी था, जो 2 जून को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। उस वक्त एक बदमाश फरार हुआ था। माना जा रहा था कि वो बदमाश अंकित पंडित ही था। मुकेश की हत्या एक मकान की खरीद-फरोख्त को लेकर हुई थी।
बदमाश अंकित पंडित ने किया सरेंडर
50 हजार के इनामी बदमाश ने किया सरेंड
वकील की ड्रेस पहनकर कोर्ट में सरेंडर किया
मुरादनगर में मोबाइल व्यापारी की हत्या का आरोप
व्यापारी मुकेश गोयल हत्याकांड में वांटेड था@ghaziabadpolice @DCPRuralGZB @Uppolice @dgpup pic.twitter.com/kg94okSE4J
— News1Indiatweet (@News1IndiaTweet) June 8, 2023


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत