उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के हरदोई ( Hardoi )जिले के पाली में पुरानी रंजिश के चलते मुड़रामऊ गांव के ही कुछ दबंगों ने डिप्टी कमिश्नर के पिता पर घात लगाकर बांके से हमला कर उन्हें गांव में पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के मामले में पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से पूरे गावं में दहशत का माहौल है। पूरे गावं में सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के मुड़रामऊ निवासी रामेंद्र कुमार मथुरा ( Mathura) जिले में डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज के पद पर तैनात हैं। उनका परिवार गांव में ही रहता है। उनके पिता दयाराम गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। गांव के ही कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश हैं।
मथुरा में जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त रामेंद्र कुमार के 75 वर्षीय पिता दयाराम की हरदोई ( Hardoi ) स्थित उनके पैतृक गांव में पांच लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही रामेंद्र कुमार यहां से रवाना हो गये हैं।
पुलिस ने बताया कि दयाराम गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर वापस आ रहे थे। रास्ते में गांव के महावीर ने अपने भाई रघुवीर, परीक्षित उर्फ संदीप, मनोज व रजनीश के साथ मिलकर घेराबंदी कर गाली गलौज की। विरोध करने पर बांके से हमला कर दिया।
हरदोई ( Hardoi )पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गैस एजेंसी को लेकर पुराना विवाद है। परिजन जिला चिकित्सालय से गंभीर हालत में दयाराम को लखनऊ लेकर जा रहे थे, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। शव को जिला चिकित्सालय के शव गृह में रखवा दिया गया है। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?