पंजाब (Punjab) के लुधियाना ( Ludhiana ) के राजगुरु नगर में एटीएम में कैश जमा करवाने वाली कंपनी सीएमएस से करीब सात करोड़ रुपये की लूट हो गई है। लुटेरे कंपनी की ही वैन में कैश लेकर भाग गए। वारदात देर रात करीब डेढ़ बजे की है। सुबह सात बजे पुलिस को जानकारी मिली है। जांच के दौरान पुलिस को मुल्लांपुर में गांव पंडोरी में एक कैश वैन मिल गई है। पुलिस के अनुसार उसमें दो हथियार भी मिले हैं।
जानकारी के अनुसार, लुधियाना ( Ludhiana ) में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे दस लोग कंपनी परिसर में घुसे। इनमें से दो लोग पीछे के रास्ते से कंपनी दफ्तर में घुसे और दरवाजा खोल दिया। इसके बाद बाकी आरोपी अंदर आए और वहां तैनात दो गार्ड और तीन कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद नकदी लूटी और फरार हो गए।
कंपनी दफ्तर में बनी चेस्ट में कैश रखा जाता है। इसके बाहर बक्से में शुक्रवार की कलेक्शन रखी थी जो करीब सात करोड़ रुपये थी। आरोपियों ने करीब दो से ढाई घंटे तक पूरे एरिया को चेक किया और वहां खड़ी वैन आदि की तलाशी ली। इसके बाद वे बक्से में रखे सात करोड़ रुपये लेकर कंपनी की ही वैन लेकर फरार हो गए।
सुबह सात बजे बंधक बनाए कर्मचारी दरवाजा तोड़कर बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। लुधियाना ( Ludhiana ) पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सेंसर की तार काट दी और डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं।
बताया जा रहा है कि कंपनी का दफ्तर छह माह पहले ही यहां शिफ्ट हुआ है। इस दफ्तर के दो गेट हैं। पिछले गेट की तरफ एक मैरिज पैलेस हैं, वहीं मेन गेट के सामने कोठियां बनीं हुई हैं। गेट के सामने ही कंस्ट्रक्शन चल रही है। सूत्रों के अनुसार, हेडक्वार्टर्स ने पहले ही आगाह किया था कि ये एरिया इतना कैश रखने के लिए सेफ नहीं है। इस दफ्तर में लगभग 35 गाड़ियां खड़ी हैं और यहां 300 मुलाजिम काम करते हैं। पुलिस के अनुसार, लूट में कोई पुराना मुलाजिम शामिल हो सकता है, जिसे पूरे सिस्टम की जानकारी थी।
Cash worth a whopping Rs 7 crore was looted from the office of a private firm in #Punjab‘s industrial town, #Ludhiana by at least 10 armed men.
The police have launched an operation to trace the miscreants, who destroyed CCTVs installed at the spot before committing the robbery. pic.twitter.com/o5W0luSuYZ
— IANS (@ians_india) June 10, 2023


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा