राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में शनिवार को बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) की बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। सुप्रिया को महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। भतीजे अजीत पवार को कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
सुप्रिया ने कहा, ‘कार्यकारी अध्यक्ष की इस बड़ी जिम्मेदारी को सौंपने के लिए मैं एनसीपी अध्यक्ष पवार साहब, सभी वरिष्ठ नेता, पार्टी के साथी, पार्टी के कार्यकर्ता और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करती हूं। मैं एनसीपीको और मजबूत करने के लिए आप सभी के साथ लगन से काम करूंगी और हम सामूहिक रूप से अपने साथी नागरिकों की व्यापक भलाई के लिए देश की सेवा करेंगे।’
शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा, सभी विपक्षी पार्टियों को साथ आना होगा, मुझे यकीन है कि इस देश की जनता हमारी मदद करेगी। 23 तारीख को हम सभी बिहार में मिलेंगे, चर्चा करेंगे और एक कार्यक्रम लेकर आएंगे और देशभर में यात्रा करेंगे और इसे लोगों के सामने पेश करेंगे।
एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है ताकि चुनाव का काम और राज्यसभा और लोकसभा का काम बांटा जा सके। चुनाव नजदीक होने के कारण उनके कंधों पर ज्यादा जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह 2024 के लोकसभा चुनाव के काम को संभालने के लिए है।
पवार ने प्रफुल्ल पटेल को मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, झारखंड, गोवा राज्य के अलावा राज्यसभा की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं, सुप्रिया सुले के पास महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, यूपी और लोकसभा की जिम्मेदारी दी गई है।
दो महीने पहले जब शरद पवार (Sharad Pawar) ने राकांपा अध्यक्ष पद छोड़ने का अचानक से एलान किया था। तब अजित पवार ही एकमात्र ऐसे नेता थे, जिन्होंने शरद पवार के इस्तीफे का समर्थन किया था और पार्टी के अन्य नेताओं को इसका सम्मान करने को कहा था। हालांकि, बाद में शरद पवार ने पार्टी के कहने पर अपना इस्तीफा वापस ले लिया था।
#WATCH | NCP chief Sharad Pawar appoints Praful Patel and Supriya Sule as working presidents of the party pic.twitter.com/v8IrbT9H1l
— ANI (@ANI) June 10, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?