उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में छह आईएएस अधिकारियों के तबादले( Transfer ) किए गए हैं। फिरोजाबाद ( Firozabad ) के जिलाधिकारी रवि रंजन हटाए गए हैं।गोंडा के डीएम पद पर नेहा शर्मा की तैनाती की गई है। वहीं, फिरोजाबाद और अमरोहा में भी डीएम बदल दिए गए हैं। गोंडा के डीएम उज्ज्वल कुमार को फिरोजाबाद के नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
नेहा शर्मा निदेशक नगरीय निकाय को गोंडा का जिलाधिकारी बनाया गया है। गिरिजेश त्यागी विशेष सचिव उच्च शिक्षा को अमरोहा का डीएम नियुक्त किया गया है। कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी को कानपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कानपुर विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद कुमार सिंह को बलरामपुर का डीएम बनाया गया है।
चर्चित महिला आईएएस नेहा शर्मा की एक बार फिर डीएम पद पर वापसी हुई है। 2010 बैच की महिला आईएएस कानपुर सांप्रदायिक दंगों के दौरान वहां की डीएम पद पर तैनात थीं। सांप्रदायिक हिंसा के मामले के बाद उन्हें जिलाधिकारी पद से हटाकर नगरीय निकाय विभाग में निदेशक बना दिया गया था। हालांकि, राज्य सरकार ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। उन्हें गोंडा के डीएम पद पर तैनात कर दिया है। गोंडा अभी खासी चर्चा में है।
2014 बैच के आईएएस अधिकारी गिरिजेश त्यागी फिलहाल उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अब उनका तबादला अमरोहा के डीएम पद पर कर दिया गया है। वहीं जून 2022 में नेहा शर्मा को हटाकर कानपुर डीएम बनाई गई विशाख जी को कानपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहां उन्हें वीसी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) के डीएम रवि रंजन को हटाकर उनकी जगह गोंडा में डीएम पद पर तैनात उज्जवल कुमार को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2014 बैच के आईएएस रवि रंजन को जून 2022 में फिरोजाबाद का डीएम बनाया गया था। इससे पहले वे प्रयागराज नगर निगम के नगर आयुक्त पद पर कार्यरत थे। सूर्यपाल गंगवार की लखनऊ डीएम पद पर तैनाती के बाद रवि रंजन फिरोजाबाद ( Firozabad ) में डीएम बनाए गए थे।
2012 बैच के आईएएस अधिकारी उज्जवल कुमार फरवरी 2022 में गोंडा के डीएम बनाए गए थे। यूपी चुनाव 2022 की आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग ने उज्जवल को जिले की कमान सौंपी थी। उस समय में आईटी विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे।
कानपुर विकास प्राधिकरण के बीच अरविंद कुमार सिंह को हटा दिया गया है उन्हें बड़ी जिम्मेदारी के साथ बलरामपुर का डीएम बनाया गया है। 2015 बैच के आईएएस अधिकारी पिछले दिनों के साथी चर्चा में रहे हैं। उन पर कई आरोप लगते रहे हैं। सरकार की ओर से उन पर जांच भी चल रही है। हालांकि, इन तमाम विवादों के बीच योगी सरकार ने उन्हें बलरामपुर के डीएम पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया जा रहा है। सरकार की ओर से इसे रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा करार दिया गया है।
UP में फिर बड़ा फेरबदल, योगी सरकार ने कई IAS अधिकारियों का किया तबादला, देखें पूरी लिस्ट#IASTRANSFER #UPNewshttps://t.co/yLcR5BKyCg
— India TV (@indiatvnews) June 10, 2023


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत