उत्तर प्रदेश के मेरठ ( Meerut) में शनिवार सुबह भाजपा नेता निशांक गर्ग का शव उनके घर में मिला है। गोली लगने से उनकी मौत हुई है। शव बेड पर बिल्कुल सोने जैसी अवस्था में था। उन्होंनेआत्महत्या की है या हत्या हुई है? यह अभी स्पष्ट नहीं है।बताया गया कि निशांक वर्तमान में भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी थे।
फॉरेंसिक टीम और पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घर की जांच की जा रही है। निशांक गर्ग भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी थे।
पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मौत से पहले का विवाद सामने आ गया। पत्नी ने बताया कि शुक्रवार रात को शराब के नशे में निशांक ने बदसलूकी और मेरे बाल तक काट दिए। बताया गया कि तमंचे से मारने दौड़ा तो हाथापाई में गोली निशांक को ही लग गई।
बता दें कि शनिवार सुबह घर निशांक गर्ग का शव मकान के अंदर ही मिला। निशांक के सीने पर गोली लगी हुई थी। पत्नी ने बताया था कि रात में करीब तीन बजे निशांक ने नशे में मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद वह मायके चली गई थी। वहीं, रात को निशांक और उसकी पत्नी के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी पुलिस को मिला है।पुलिस पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर रही है।
भाजपा नेता की मौत का पता चलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव की जांच की तो निशांक के सीने में गोली लगी मिली। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कमरे का सामान अस्त-व्यस्त मिला है। पुलिस को घर के एक कोने से शराब की कुछ बोतलें मिली हैं। घर के सभी कमरों की बारीकी से जांच चल रही है। घर सील कर दिया है।
निशांक गर्ग के पिता का नाम स्वर्गीय राजेश गोयल है। निशांक अभी जिस मकान में रहते थे वह आनंद कुमार गर्ग का था। आनंद, निशांत के फूफा थे। परिजनों के मुताबिक, जब निशांक 5 दिन के थे। तब फूफा आनंद कुमार ने राजेश गोयल से उन्हें कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक गोद ले लिया था।
निशांक ने फरवरी 2014 में अशोकपुरी में रहने वाली सोनिया प्रजापति उर्फ सोनी से लव मैरिज की थी। बताते हैं कि उस वक्त दोनों के परिवार इस शादी से नाखुश थे। मगर कुछ सालों के बार दोनों के परिवार ने उनकी शादी को स्वीकार कर लिया। निशांक के 8 साल का बेटा विधान और 5 साल की बेटी क्वाध है।
फॉरेंसिक टीम ने पत्नी सोनी से पूछताछ की। उसने कहा कि निशांक ने मारपीट के दौरान मेरे बाल काट दिए थे। जब उससे कैंची मांगी गई, तो बाथरूम में 1 छोटी और दूसरी बड़ी कैंची मिली। बिस्तर पर खून भी कम था। फॉरेंसिक टीम के पूछने पर पता चला कि खून से सनी चादर को सोनी ने टब में भिगो दिया। ये चादर भी जब्त की गई है। टीम ने रिवाल्वर और मोबाइल भी अपने कब्जे में लिया है।
थाना कंकरखेड़ा क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने के संबंध में ब्रीफ नोट #UPPolice #MeerutPolice pic.twitter.com/8YAGbTz5UB
— MEERUT POLICE (@meerutpolice) June 10, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?