वाराणसी (Varanasi) में आज से G-20 सम्मेलन का आगाज हो गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ( S Jaishankar )ने दलित के घर नाश्ता किया। भाजपा की बूथ अध्यक्ष सुजाता धूसिया के घर पर रविवार सुबह एस. जयशंकर पहुंचे। नाश्ते में कचौड़ी, सत्तू भर कर मकुनी, सेंवई, बैंगन-आलू-पालक की सब्जी, आलू-परवल-पनीर की सब्जी, रायता था। कुल्हड़ में पानी परोसा गया। नाश्ते के बाद विदेश मंत्री ने कहा, “नाश्ता स्वादिष्ट था। आज से हम वाराणसी में G-20 कार्यक्रम कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा, अनाज, उर्वरक और बाजरा पर चर्चा होगी।”
सुजाता धूसिया ने कहा, “हम कल से ही विदेश मत्री के स्वागत की तैयारियों में लगे थे। मेरा पूरा परिवार घर की सफाई में लगा था। इतने बड़े शख्स का मेरे घर आना, गर्व की बात है।”
वाराणसी(Varanasi) G-20 देशों का सम्मेलन 11 से 13 जून के बीच होगा। बैठक में 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के 500 से ज्यादा डिप्लोमेट्स शामिल होंगे। बैठक से पहले ही शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ( S Jaishankar )वाराणसी पहुंच गए थे। जयशंकर भारत की ओर से बैठक का नेतृत्व करेंगे।
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 11, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?