बॉलीवुड ( Bollywood) फिल्मों और टीवी सीरियल्स के जाने-माने अभिनेता मंगल ढिल्लों( Mangal Dhillon ) का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका पंजाब (Punjab) के लुधियाना ( Ludhiana ) के एक अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर यशपाल शर्मा ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। एक्टर ने मंगल ढिल्लों के निधन पर शोक जाहिर किया है।
मंगल ( Mangal Dhillon ) पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर नाम थे। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में भी अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीते थे। साल 1988 में आई फिल्म खून भरी मांग में वह कैमियो रोल में दिखे थे। इसके बाद वह लगातार मनोरंजन की दुनिया में सक्रिय रहे।
अभिनेता मंगल ढिल्लों( Mangal Dhillon ) का जन्म फरीदकोट के पंजाबी परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा उन्होंने यहीं से हासिल की। इसके बाद वह परिवार के साथ उत्तर प्रदेश चले गए। हालांकि, इसके बाद वह पंजाब लौट आए और फिर वहीं से स्नातक किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने थिएटर जॉइन किया। साल 1986 में उनके हाथ पहला टीवी सीरियल कथा सागर लगा। मशहूर टीवी शो बुनियाद ने उन्हें घर-घर तक पहचान दिलाई।
मंगल ढिल्लों ( Mangal Dhillon ) ने 1986 में सीरियल ‘कथा सागर’ से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘बुनियाद’, ‘जुनून’, ‘द ग्रेट मौलाना आजाद’, ‘युग’, ‘नूरजहां’ में भी अहम किरदार निभाए। इसके बाद वो ‘खून भरी मांग’, ‘कहां है कानून’, ‘अपना देश पराए लोग’, ‘विश्वात्मा’, ‘जिंदगी एक जुआ’, ‘ट्रेन दू पाकिस्तान’ जैसी कई फिल्मों में एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग दिखाई। साल 2017 में मंगल ढिल्लों आखिरी बार फिल्म ‘तूफान सिंह’ में नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्मों का प्रोडक्शन भी किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?