बिहार (Bihar ) के छपरा ( Chhapra )में रविवार को में एक शख्स ने की अपने ही तीन सगे भाइयों को मार डाला। कारण बस इतना था कि उसका अपने भाइयों के साथ जमीन विवाद चल रहा था। इसी कारण उसने परिवार के 6 लोगों को चाकू घोंप कर घायल कर दिया। इसमें उसके तीन सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 अन्य लोग घायल हैं। घायलों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। यह घटना एकमा थाना इलाके के गंगवा पचुआ गांव की है।
इधर, छपरा ( Chhapra )तीन-तीन मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वालों की पहचान गंगवा गांव निवासी राजेश्वर महतो (49), स्वामीनाथ महतो (47) और दिनेश महतो (44) के रूप में हुई है। जबकि स्वामी नाथ महतो का बेटा, राजेश्वर महतो की पत्नी समेत तीन लोग घायल हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार देर रात भाइयों के बीच विवाद होने लगा। कारण यह था कि जमीन बंटवारे को लेकर अपने ही भाइयों से लालू महतो से विवाद चल रहा था। लालू महतो बिना बंटवारे के ही जमीन पर घर बना रहा था। इसी बात का विरोध उसके तीनों भाई और भतीजे कर रहे थे। देर रात दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। परिजनों का कहना है कि लालू महतो और उसके बेटे ने मिलकर 6 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छपरा ( Chhapra ) पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद में 3 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है मामले में आकर आगे की कार्रवाई चल रही है।
real


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?