नोएडा ( Noida ) एलिवेटेड रोड पर अधिकारियों की लापरवाही और बेलगाम रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। नाइट शिफ्ट कर रविवार सुबह घर लौट रहे बाइक सवार हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ में कार्यरत दो पत्रकारों ( journalists )को ओवरटेक के दौरान पिकअप (माल ढोने वाला वाहन) ने जोरदार टक्कर मार दी।
इसके बाद करीब 60 मीटर तक घसीट दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है। वहीं, फरार चालक की तलाश जारी है।
टक्कर के बाद भागने के चक्कर में पिकअप वाहन के चालक ने बाइक समेत युवकों को करीब 60 मीटर तक घसीट दिया। नोएडा ( Noida ) पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट पहना था, लेकिन टक्कर के बाद हेलमेट निकल गया था। दोनों के सिर में लगी गंभीर चोट मौत की वजह बनी है। जांच में सामने आया है कि टक्कर मारने वाले वाहन का एक्सीलेटर का तार टूटा मिला है।
गाजियाबाद के रहने वाले इन दोनों पत्रकारों के नाम गौरव और मनोज कुमार है।हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ में कार्यरत गौरव आउटपुट डेस्क पर कार्यरत थे, जबकि मनोज सिंह लाइब्रेरी में। जानकारी के मुताबिक, एलिवेटेड रोड पर पिकअप गाड़ी ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे इनकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई, जहां 38 वर्षीय गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 45 वर्षीय मनोज सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
नोएडा ( Noida ) एलिवेटेड रोड पर भारी वाहनों के लिए 40 और हल्के वाहनों के लिए 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार निर्धारित है। यहां कोई निगरानी नहीं होने से वाहन चालक बेखौफ होकर दोगुने दफ्तार में वाहन दौड़ाते हैं। एलिवेटेड रोड पर एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर कैमरे नहीं होने के चलते हादसे के बाद वाहन चालाक आसानी से फरार हो जाते हैं। यहां हुए हादसों के बाद वाहनों की तलाश में पुलिस एलिवेटेड रोड पर उतरने के बाद सेक्टर 71 या 18 की रोड पर लगे कैमरों की खंगालती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?