उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad ) जिले में बड़ा घटना हुई। सोमवार तड़के लोनी( Loni)में एक टेंट की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग दुकान के ऊपर बने मकान में पहुंच गई। मकान में मौजूद कुछ लोगों ने छत से कूदकर जान बचाई। जबकि दो महिलाओं की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, लोनी ( Loni)बॉर्डर थाना इलाके के लाल बाग कॉलोनी में सतीश टेंट हाउस के नाम से दुकान है। दुकान के ऊपर दो मंजिला मकान बना हुआ है। टेंट हाउस की दुकान में सोमवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान के ऊपर बने मकान में भी आग फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने ऊपरी मंजिल पर रह रहे करीब 11 लोगों को सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू किया गया।
उससे पहले ही आसपास के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान आग की लपटों में घिरे परिवार के 4 से 5 सदस्यों ने किसी तरह छत से कूदकर जान बचाई। जबकि दो महिलाओं की झुलसने से मौत हो गई। महिलाओं की पहचान 32 साल ममता और 55 साल भरतो देवी के रूप में हुई है।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि गाजियाबाद के लोनी( Loni) बॉर्डर क्षेत्र के लालबाग में एक मकान में आग लगने से दो महिलाओं की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों महिलाओं की उम्र 64 वर्ष और 32 वर्ष है । पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मकान में 11 लोग मौजूद थे। 9 लोग पीछे के रास्ते से सीढ़ी लगाकर निकाले गए।
#WATCH | Uttar Pradesh: Fire breaks out in a house in Ghaziabad’s Loni. Fire engines are present on the spot. More details awaited. pic.twitter.com/m1IYDM3hFn
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 12, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?