असम (Assam) के गोलपारा जिले में बीजेपी की महिला नेता जोनाली नाथ( Jonali Nath )की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने महिला की हत्या कर उसके शव को नेशनल हाइवे-17 पर फेंक दिया।
पुलिस के मुताबिक गोलपारा की जिला बीजेपी सचिव जोनाली नाथ( Jonali Nath ) का शव कृष्णाई थाना क्षेत्र के सलपारा इलाके में नेशनल हाइवे पर मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए गोलपारा सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस को शक है कि उसकी हत्या कहीं और की गई और उसके शव को फेंक दिया गया।
जोनाली नाथ( Jonali Nath )गोलपारा में भाजपा की जिला सचिव थीं। रविवार आधी रात को उसका शव कृष्णई सालपर इलाके में मिला। पुलिस के मुताबिक, उसके परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह रविवार को शाम करीब साढ़े चार बजे किसी निजी काम से इस्लामपुर के लिए निकली थी।
शाम करीब सात बजे उसके पति ने फोन करने की कोशिश की तो फोन नहीं लग रहा था। बाद में परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और रात करीब 12 बजे उसका शव मिला। परिजनों का आरोप है कि जोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान थे।
परिवार के सदस्यों ने सोमवार को मीडियाकर्मियों से कहा, “इससे पता चलता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी और बदमाशों ने हत्या के बाद उसके शरीर को फेंक दिया।”गोलपाड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के मुताबिक, दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
बीजेपी विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमंगा ठाकुरिया ने कहा कि राज्य पुलिस को इस मामले की ठीक से जांच करनी चाहिए। साथ ही यदि हत्या में कोई राजनीतिक पक्ष हो, तो इसकी भी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जोनाली नाथ भाजपा गोलपारा जिला समिति के सचिव के रूप में काम कर रही थीं। वह बहुत सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता थीं।
ठाकुरिया ने कहा कि उसके साथ किसी को व्यक्तिगत दुश्मनी हो सकती है। शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद हमें वास्तविक तथ्यों के बारे में पता चल पाएगा। अगर यह हत्या का मामला है, तो दोषियों पर तुरंत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
असम के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने मामले की गहन और त्वरित जांच की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर जोनाली नाथ( Jonali Nath )के निधन पर दुख जताया। साथ ही कहा कि मुझे उम्मीद है कि एक गहन और त्वरित जांच के बाद इस जघन्य कृत्य के दोषियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत