प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने 70 हजार युवाओं को नौकरी की सौगात दी है, पीएम नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 70,000 नव नियुक्त भर्तियों को नियुक्ति पत्र दिए हैं। इन युवाओं को सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरियां दी गई हैं, इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ये रोजगार मेले एनडीए (NDA) और बीजेपी सरकार की नई पहचान बन गए हैं।
प्रधानमंत्री (PM Modi ) ने अपने भाषण में बिना किसी राजनीतिक दल का नाम लिए भर्ती प्रक्रिया में वंशवाद की राजनीति और भाई-भतीजावाद की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज नौकरी भाई-भतीजावाद की राजनीति से मुक्त हो गई है।दशकों तक देश पर शासन करने वालों ने लोगों को बांटने के लिए भाषा का इस्तेमाल किया। हमारा तरीका अलग है।
उन्होंने मंगलवार को कहा कि बिना नाम लिए कहा कि वंशवादी दल भाई-भतीजावाद की राजनीति करते हैं और भ्रष्टाचार की राजनीति में लिप्त हैं। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने ये भी कहा कि पूरी दुनिया आज भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने के लिए उत्सुक है।
पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में चल रहा यह रोजगार अभियान पारदर्शिता और सुशासन का भी प्रमाण है। हमने देखा है कि कैसे हमारे देश में परिवारवादी राजनीतिक दलों ने हर व्यवस्था में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया। जब सरकारी नौकरी की बात आती थी तो भी ये भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार ही करते थे। हमारी सरकार ने इसे खत्म किया।
पीएम मोदी(PM Modi ) ने कहा कि एक तरफ वंशवादी पार्टियां हैं, जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, युवाओं की लूट में लिप्त हैं। उनका तरीका है ‘रेट कार्ड’ जबकि हम युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की रक्षा के लिए काम करते हैं। रेट कार्ड आपके सपनों को नष्ट कर देते हैं जबकि हम सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। देश तय करेगा कि युवाओं का भविष्य रेट कार्ड से चलेगा या सेफगार्ड से।
— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?