नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने स्नातक मेडिकल दाखिलों के लिए आयोजित नीट यूजी 2023 ( NEET UG 2023 ) के नतीजे घोषित कर दिये हैं। नतीजों को ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया गया है। इस साल सबसे ज्यादा क्वालिफाई होनेवाले कैंडिडेट्स उत्तर प्रदेश के हैं। इसके बाद महाराष्ट्र और राजस्थान का नंबर है। इस साल टॉप पोजिशन हासिल करने वाले छात्र हैं – तमिलनाडु के प्रभंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती। इन दोनों ने 99.99 प्रतिशत मार्क्स हासिल किये हैं। बता दें कि एनटीए की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट की अंतरिम आंसर की पहले ही जारी कर दी गई है।
इस साल के नीट यूजी ( NEET UG 2023 ) टॉपर्स में प्रभंजन जे (तमिलनाडु) और बोरा वरुण चक्रवर्ती (आंध्र प्रदेश) हैं। दोनों ने 720/720 अंक (99.999901 प्रतिशत) प्राप्त किए है।20.38 लाख बच्चों में 11.45 लाख बच्चे पास हुए हैं।
नीट यूजी ( NEET UG 2023 ) परीक्षा में अगर राज्यों के टॉपर की बात करें तो तमिलनाडु से प्रबंजन, आंध्र प्रदेश से बोरा वरुण चक्रवर्ती, पंजाब से प्रांजल अग्रवाल, कर्नाटक से ध्रुव आडवाणी, महाराष्ट्र से श्रीनिकेत रवि, ओडिशा से स्वयं शक्ति त्रिपाठी, राजस्थान से पार्थ खंडेलवाल, पश्चिम बंगाल से सायन प्रधान, दिल्ली (एनसीटी) से हर्षित बंसल, बिहार से शशांक कुमार, तेलंगाना से कंचनी गेयंत रघु राम रेड्डी, उत्तर प्रदेश से शुभम बंसल, गुजरात से देव भाटिया और केरल से आर्य आर.एस नाम के स्टूडेटं ने टॉप किया है।
उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक 1.39 लाख उम्मीदवार सफल हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र के 1.31 लाख और राजस्थान के 1 लाख से अधिक क्वालीफायर हैं। एनटीए ने 7 मई को भारत के बाहर 14 शहरों सहित देश भर के 499 शहरों में 4,097 केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (UG) आयोजित की थी।
NTA declares the result/NTA scores/rank of National Eligibility cum Entrance Test (NEET-UG) 2023 pic.twitter.com/K1Rg0nH8HU
— ANI (@ANI) June 13, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?