उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बलिया ( Ballia) जिले में भीषण गर्मी और लू के कहर के बीच जिला अस्पताल में 2 दिनों में 34 लोगों की मौत हुई है। इनमें ज्यादातर उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन और डायरिया के मरीज हैं। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. दिवाकर सिंह को हटा दिया गया है।
मौसम की मार से पूरे बलिया ( Ballia)जिले में कोहराम मचा है। प्रचंड गर्मी और लू के बीच बलिया जिला अस्पताल के आंकड़े भयावह हैं। आकंड़ों के मुताबिक, बीते सात दिन में ही हीट स्ट्रोक से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इन मौतों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। बलिया जिले में पिछले तीन-चार दिन से 43-44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान चल रहा है।
डायरिया और लू के मरीजों से सरकारी व निजी अस्पताल के बेड फुल हो गए हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले अधिकतर मरीजों की मौत हो जा रही है। खबर लिखे जाने तक 34मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले बीते गुरुवार को मौतों का आंकड़ा भी 31 तक पहुंचा था।
अचानक मौत के आंकड़ों में इजाफा होने से अस्पताल प्रशासन में खलबली मची है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी और वार्डों में भर्ती मरीजों की अचानक मौत की संख्या में इजाफा होने के कारण नि:शुल्क शव वाहन तक नहीं मिल पा रहे हैं। लोगों को निजी वाहनों से शव लेकर जाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, कोरोना संक्रमण के दौरान भी एक दिन में इतनी मौतें नहीं हुई थीं।
डॉ. दिवाकर सिंह का कहना है, बलिया ( Ballia)”जिला अस्पताल में 15 जून को 23 मौतें हुई थीं। वहीं, 16 जून को 11 मौतें हुई थीं। ये लोग जब अस्पताल लाए गए थे, तो सभी की हालत गंभीर थी। जिनका इलाज किया जा रहा था। मरने वाले अधिकतर लोग 50-60 साल के बीच में थे।’
आकंड़ों के मुताबिक, बीते सात दिन में ही हीट स्ट्रोक से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इन मौतों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। बलिया जिले में पिछले तीन-चार दिन से 43-44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान चल रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?