तेलंगाना विश्वविद्यालय( Telangana University ) के कुलपति ( Vice-Chancellor ) प्रोफेसर डी रविंदर गुप्ता (Prof D.Ravinder Gupta) को उस वक्त रंगे हाथ पकड़ा गया, जब वह एक शैक्षणिक संस्थान के प्रवर्तक (प्रमोटर) से कथित तौर पर 50,000 रुपये की रिश्वत ले रहे थे। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एसीबी ने एक बयान में कहा कि तेलंगाना विश्वविद्यालय( Telangana University ) के कुलपति के हैदराबाद ( Hyderabad) आवास पर एक कमरे में अलमारी से 50 हजार रुपये की ‘‘रिश्वत राशि’’ बरामद की गई।बयान में कहा गया है, ‘‘इसलिए निजामाबाद में स्थित तेलंगाना विश्वविद्यालय के कुलपति रविंदर गुप्ता को गिरफ्तार किया है और हैदराबाद में एसीबी मामलों के प्रधान सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जायेगा।’आवास पर लगभग 8 घंटे तक तलाशी लेने के बाद रविंदर गुप्ता की गिरफ्तारी की घोषणा की। एसीबी के अधिकारियों ने रविंदर गुप्ता को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया।
एसीबी के अधिकारियों ने उन्हें हैदराबाद के तरनाका स्थित उनके आवास पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा। जब रवींद्र गुप्ता ने
निजामाबाद जिले के अंतर्गत भिंगाल में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए रिश्वत की मांग की, तो एसीबी के अधिकारियों ने उसे उस समय रंगे हाथ पकड़ लिया, जब आयोजक उसके द्वारा मांगी गई राशि दे रहे थे।
तेलंगाना विश्वविद्यालय( Telangana University ) के कुलपति और विश्वविद्यालय की कार्यकारी समिति के बीच तेलंगाना विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार की नियुक्ति को लेकर हाल में विवाद हो गया था।गौरतलब है कि कुलपति के व्यवहार के खिलाफ पहले से आंदोलन कर रहे छात्र रिश्वत मामले में पकड़े जाने और गिरफ्तार होने के बाद जश्न मना रहे हैं. वे नारे लगा रहे हैं कि हमें यह वीसी नहीं चाहिए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?