छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरबा (Korba ) के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में एक दर्जन से ज्यादा दुकानें आई हैं। धुएं में दम घुटने से महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं। इनमें से सात को उपचार के लिए श्वेता नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया है। एक मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने अंदर फंसे लोगों को मुश्किल से बाहर निकाला और करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, कोरबा (Korba ) शहर के बीचों-बीच स्थित इस कॉम्पलेक्स में बैंक, एलआईसी दफ्तर, इलेक्ट्रॉनिक शोरूम, स्टेशनरी समेत कई दुकाने हैं। बताया जा रहा है कि आग दोपहर करीब 1.30 बजे लगी है। अचानक कॉम्पलेक्स में आग भड़कने के चलते अंदर मौजूद लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला। बाहर निकलने की जगह नहीं देख कुछ लोगों ने ऊपर से ही छलांग लगा दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने अंदर फंसे लोगों को खिड़की से बाहर निकाला।
आगजनी की घटना जहां हुई उसके ठीक नजदीक में एक हैंडलूम की दुकान है। संचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए नीचे गद्दा बिछा दिया। इसकी वजह से पहले मंजिल में फंसे लोगों आसानी से नीचे कूद गया और उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी।
दमकलकर्मियों ने अंदर फंसे लोगों को किसी तरह से खिड़की से बाहर निकालने का काम शुरू किया। वहीं दम घुटने से तीन लोगों की मौत की बात सामने आई है। इसमें चिरमिरी निवासी रश्मि सिंह (36) और करूमहुआ निवासी शत्रुघ्न शामिल हैं। एक अन्य मृतक पुरुष की पहचान नहीं हो सकी है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते हादसा हुआ है। फिलहाल मामले की जांच के लिए कोरबा (Korba ) प्रशासन ने आदेश दे दिए हैं।
VIDEO | “The fire has been controlled and we are working to douse it. 15 people were also rescued whereas 3 have been shifted to the hospital. Our team is also ensuring if more people are not stuck inside the building,” says official present at the site. pic.twitter.com/i12lqJK1lL
— Press Trust of India (@PTI_News) June 19, 2023
VIDEO | “The fire has been controlled and we are working to douse it. 15 people were also rescued whereas 3 have been shifted to the hospital. Our team is also ensuring if more people are not stuck inside the building,” says official present at the site. pic.twitter.com/i12lqJK1lL
— Press Trust of India (@PTI_News) June 19, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?