हरियाणा (Haryana ) के जींद(Jind ) के निर्जन गांव के पास जींद-पानीपत मार्ग पर मंगलवार दोपहर को कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वाले हिसार जिले के खरकड़ा कलां के रहने वाले थे। जिनके शव जींद नागरिक अस्पताल में लाए गए हैं। इस सड़क हादसे में हिसार जिले के बरवाला खंड के गांव खरकड़ा गांव निवासी पति-पत्नी व तीन बच्चाें समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में पूरे परिवार से केवल एक आठ साल बच्ची शीरत ही रह गई है। उसे भी चोट तो आई हैं लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।जींद(Jind ) पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव खरकड़ा निवासी 42 वर्षीय राकेश की शादी पानीपत जिले के गांव रसूलपुर में हुई थी। राकेश के ससुर की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। राकेश की पत्नी अपने चार बच्चों समेत कुछ दिन पहले ही अपने पिता की मौत के बाद रसूलपुर गांव में गई थी। मंगलवार को तेरहवीं के बाद यह सभी लोग बाइक पर सवार होकर खरकड़ा गांव जा रहे थे।
जब यह लोग बाइक पर जींद ) -पानीपत नेशनल हाईवे से निर्जन गांव से कुछ आगे निकले और जींद शहर में प्रवेश करने ही वाले थे तो इनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक समेत सभी लोग सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। मौके पर मौजूद आसपास के लोगाें ने इसकी सुचना पुलिस को दी। तुरंत नागरिक अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। चिकित्सकों ने यहां पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक आठ वर्ष की बच्ची शीरत को ठीक बताया। उसका भी इलाज किया जा रहा है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत