उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के सहारनपुर( Saharanpur ) जिले के गंगोह में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।गंगोह में तीन मासूम बेटियों को ज़हर खिलाने के बाद महिला ने आत्महत्या (suicide ) कर ली । महिला तथा दो बेटियों की मौत हो गई। तीसरी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। मोहल्ला टाकन निवासी संजू का विवाह छह वर्ष पूर्व फतेहपुर ठोला निवासी ममता के साथ हुआ था।
विवाह के बाद ममता को तीन लड़कियां हुई। इसको लेकर पति पत्नी में विवाद रहता था। बुधवार रात भी दंपती में विवाद हुआ। इस पर ममता ने पहले अपनी तीनों बेटियों पांच वर्षीय आर्ची, तीन वर्षीय सोना तथा डेढ़ वर्षीय आरू को दूध में मिलाकर जहर दे दिया और खुद भी जहर खा लिया।
महिला का भाई ऋतिक ने बताया, ”बहन ने 1.30 बजे फोन किया था। उसने कहा कि जहर खा रही हूं। इसके बाद फोन काट दिया। दोबारा फोन किया। बहन ने कहा कि मैंने जहर खा लिया है।
तुरंत मैंने जीजा को फोन किया। इसके बाद बाइक से अस्पताल पहुंचा। जहां बच्चियों और बहन का इलाज चल रहा था। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर रेफर कर किया। जहां ले जाते रास्ते में बहन और भांजी की मौत हो गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?