प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) अमेरिका की राजकीय यात्रा पर व्हाइट हाउस पहुंच गए हैं। यहां उन्हें रेड कार्पेट वेलकम दिया गया। उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ( US President Joe Biden ) और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने रिसीव किया। इसके बाद बाइडेन ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान वहां मौजूद भारतीय मूल के लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।
वहीं, बाइडेन ( US President Joe Biden ) के स्वागत भाषण के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आज व्हाइट हाउस में शानदार स्वागत समारोह एक प्रकार से भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान और गौरव है। अमेरिका में रहने वाले 4 मिलियन से अधिक भारतीय लोगों का भी सम्मान है।
‘मैं 30 साल पहले साधारण नागरिक के तौर पर अमेरिका आया था। तब व्हाइट हाउस को सिर्फ बाहर से देखा था। यह पहली बार है जब व्हाइट हाउस के दरवाजे इतनी बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों के लिए खोले गए हैं’।
उन्होंने अमेरिका में रह रहे भारतीयों को दोनों देशों के बीच की अहम कड़ी बताया। प्रधानमंत्री ने कहा- आज हम जो फैसले करेंगे वो हमारे भविष्य के लिए अहम होंगे। मैं आज दूसरी बार अमेरिकी संसद को संबोधित करूंगा। मैं उम्मीद करता हूं भारत का तिरंगा और अमेरिका के तारे एक साथ नई ऊंचाइयों को छूएंगे।
हमारे कदम हमारे राष्ट्रों के बीच एक विशेष बंधन बनाते हैं। हम ऐसे मूल्यों पर बढेंगे जो सार्वभौमिक हैं। हमारे राष्ट्रों के बीच एक पुल बना हुआ है जो पीढ़ियों के साथ मजबूत हो रहा है। मैं सम्मानित हूं कि लगभग 15 साल वर्षों में पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका भारत गणराज्य के लिए एक आधिकारिक राजकीय यात्रा की मेज़बानी कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी आपका व्हाइट हाउस में स्वागत है। अमेरिका में भारतीयों का योगदान बढ़ा है। इसका एक उदाहरण अमेरिका की उपराष्ट्रति कमला हैरिस भी हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ( US President Joe Biden ) ने कहा- प्रधानमंत्री आपका फिर से स्वागत है। मैंने हमेशा विश्वास किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच यह रिश्ता 21वीं सदी के सबसे अहम संबंधों में से एक है। आपके सहयोग से हमने स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए क्वाड को मजबूत किया है।
राष्ट्रपति जो बाइडन ( US President Joe Biden ) बोले भारत और अमेरिका मिलकर काम कर रहे हैं। यह सब अमेरिका और भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम पीढ़ियों में ऐसे मोड़ पर आते हैं जहां निर्णय लेना महत्वपूर्ण होता है। हम अग्रणी देशों के रूप में और सच्चे भागीदारों के रूप में निवेश को आकर्षित कर सकते हैं।
व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को देखने के लिए भारतीय मूल के हजारों लोग मौजूद हैं। स्वागत के बाद PM मोदी बाइडेन के साथ द्विपक्षीय चर्चा कर रहे हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर भी उनके साथ हैं।
बाइडेन और पीएम मोदी द्विपक्षीय बातचीत के बाद कई अहम समझौतों की घोषणा करेंगे। PM मोदी ने व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले ट्वीट कर कहा था कि वो बाइडेन से बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं।
Welcome to the White House, Mr. Prime Minister. pic.twitter.com/s21bVNqcGp
— President Biden (@POTUS) June 22, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?