प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने गुरुवार को देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय चर्चा की। इसके दोनों ने साझा बयान जारी किया और प्रेस के सवालों के जवाब दिए। पीएम मोदी ने भारत में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर उठाए गए एक सवाल के जवाब में कहा- लोकतंत्र भारत के DNA में है, भारत में किसी आधार पर भेदभाव नहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने कहा मुझे आश्चर्य है कि आप कह रहे हैं कि लोग कहते हैं। लोग कहते हैं नहीं बल्कि भारत लोकतांत्रिक है। जैसा कि राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा भारत और अमेरिका दोनों के DNA में लोकतंत्र है। लोकतंत्र हमारी रगों में है, लोकतंत्र को हम जीते हैं। हमारे पूर्वजों ने उसे शब्दों में ढाला है हमारे संविधान के रूप में। हमारी सरकार, और हमने सिद्ध किया है कि डेमोक्रेसी कैन डिलीवर, और जब मैं डिलीवरी कहता हूं तब जाति, पंथ, धर्म किसी भी तरह के भेदभाव की वहां पर जगह नहीं होती है। जब आप लोकतंत्र कहते हैं तो पक्षपात का कोई सवाल ही नहीं उठता है
द्विपक्षीय बैठक के बाद पीएम मोदी (PM Modi ) ने साझा बयान देते हुए कहा कि आज हमारे द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा से व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में नया अध्याय जुड़ गया है। दो देशों के बीच व्यापार और निवेश साझेदारी वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है। हमने अंतरिक्ष सहयोग में बड़ी छलांग लगाई है। यहां तक कि भारत-अमेरिका साझेदारी में अंतरिक्ष की भी कोई सीमा नहीं है। भारत और अमेरिका आतंकवाद और कट्टरवाद से लड़ने में एक साथ खड़े हैं। 2 नए वाणिज्य दूतावास खोलने के अमेरिका के फैसले का स्वागत। सिएटल में खुलेगा भारतीय वाणिज्य दूतावास। इंडो पैसिफिक दुनिया के लिए अहम है। भारत-अमेरिका आतंकवाद और कट्टरवाद के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
साझा बयान जारी करने के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे गए एक सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ( US President Joe Biden ) ने कहा कि पीएम मोदी और हमारे बीच लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर बातचीत हुई। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं। अमेरिका और चीन के रिश्ते और भारत-अमेरिका के रिश्ते में यही फर्क है कि हम लोकतांत्रिक मूल्यों से बंधें हैं। हम विश्वास करते हैं कि हम अपने लोगों का सम्मान करते हैं।
द्विपक्षीय वार्ता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने साझा बयान जारी करते हुए कहा कि हम पिछले काफी समय से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरे के साथ ही हम एक बार फिर दिखा रहे हैं कि भारत और अमेरिका कैसे साथ काम कर रहे हैं। दवाओं से लेकर स्पेस तक के मामले में हम साथ काम कर रहे हैं। इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में एआई से लेकर सेमीकंडक्टर सप्लाई और टेलीकम्युनिकेशन तक हम लगातार सहयोग बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम रक्षा सहयोग को भी तेजी से बढ़ा रहे हैं, जिसके तहत भारत और अमेरिका की कंपनियां साथ आ रही हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार दोगुना होकर 191 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। 2024 में हम साथ में अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने वाले हैं। हम साथ में कॉन्स्युलेट खोलने पर भी बात कर रहे हैं। हम दोनों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बात हुई और कैसे रूस ने यूक्रेन पर हमले कर उसकी तबाही जारी रखी है। हमने क्वाड पर भी बात की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्वतंत्रता को बनाए रखने पर बात हुई। हमने यू2आई2 देशों के बीच सहयोग पर भी बात की। हम चाहते हैं कि हर जगह लोग शांति और सम्मान से रहें। भारत और अमेरिका के लोग कई मूल्यों को साझा करते हैं। दोनों देशों के बीच अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत और अमेरिका के बीच 200 बोइंग विमानों को खरीदने का भी समझौता हुआ है, जिससे एक लाख नौकरियां पैदा होंगीं।
बताया कि भारत नासा के आर्टेमिस अकॉर्ड का हिस्सा बनेगा। इसके तहत 2024 में भारतीय अंतरिक्ष यात्री को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में भेजा जाएगा। एयर इंडिया अमेरिका से 200 बोइंग विमान खरीदेगा। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर भी उनके साथ मौजूद रहे।
Addressing the press meet with @POTUS @JoeBiden. https://t.co/qWx0tH82HH
— Narendra Modi (@narendramodi) June 22, 2023


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत